Train Ticket New Booking Rule: 1 अक्टूबर, 2025 से, किसी भी ट्रेन के लिए ऑनलाइन बुकिंग खुलने के बाद शुरुआती 15 मिनट के दौरान केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही IRCTC की वेबसाइट या ऐप के ज़रिए सामान्य आरक्षण बुक कर सकेंगे. आपको बता दें कि फिलहाल ऐसा नियम केवल तत्काल बुकिंग पर ही लागू है.
Indian Railways(image credit, ANI)
Indian Railways: रेलवे टिकट ऑनलाइन बुक करने के नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं. 1 अक्टूबर, 2025 से, किसी भी ट्रेन के लिए ऑनलाइन बुकिंग खुलने के बाद शुरुआती 15 मिनट के दौरान केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही IRCTC की वेबसाइट या ऐप के ज़रिए सामान्य आरक्षण बुक कर सकेंगे. आपको बता दें कि फिलहाल ऐसा नियम केवल तत्काल बुकिंग पर ही लागू है. आपको बता दें कि सामान्य आरक्षण के लिए बुकिंग रोज़ाना आधी रात 12:20 बजे शुरू होती है और रात 11:45 बजे तक चलती है. सामान्य टिकटों की अग्रिम बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले शुरू होती है.
आखिर कहां मिला मायावती और अखिलेश यादव का सुर? जानें क्या है बवाल मामला?
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आपको नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस में 15 नवंबर का टिकट बुक करना है, तो इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग विंडो 16 सितंबर को आधी रात 12:20 बजे खुलेगी. अब 12:20 से 12:35 तक केवल वही उपयोगकर्ता इस ट्रेन में टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार वेरिफाइड होगा. यदि आपका खाता आधार सत्यापित नहीं है तो आप दोपहर 12.20 बजे से 12.35 बजे तक विंडो खुलने के बाद बुकिंग नहीं कर पाएंगे.
आमतौर पर, दीपावली, छठ पूजा, होली जैसे बड़े त्योहारों और शादियों के मौसम में, दो महीने पहले बुकिंग विंडो खुलते ही यात्रियों की भीड़ टिकट बुक कराने के लिए उमड़ पड़ती है. यह भीड़ जनरल बुकिंग के लिए भी उतनी ही दौड़ती है जितनी तत्काल बुकिंग के लिए.
बता दें कि भारतीय रेलवे ने इसी साल जुलाई में ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया था. इस नियम के अनुसार, IRCTC के मोबाइल ऐप और वेबसाइट से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए, उपयोगकर्ता का खाता आधार सत्यापित होना चाहिए. अगर आपका खाता आधार सत्यापित नहीं है, तो आप ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते.
आधी आबादी की भागीदारी पुरुषों से अधिक, बिहार की इस सीट को 30 साल से है महिला विधायक का इंतजार, जानिए
Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…
Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…
Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…
SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं SDM ज्योति मौर्य…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…