Indigo flight cancellation: डीजीसीए ने एयरलाइन को मुख्यालय में तत्काल रुप में पेश होने के लिए कहा है. DGCA ने मौजूदा स्थिति की पूरी जानकारी देने और रद्दीकरण को कम करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग की है.
Indigo flight cancellation: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) इन दिनों संकट से जूझ रही है. लोग उसकी विश्वसनीयता और समय की पाबंदी को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने आंकडे जारी कर जानकारी दी कि इंडिगो ने एक महीने की भीतर1,232 उड़ानें रद्द की है. इसके साथ ही एयरस्पेस प्रतिबंधों (258), एटीसी सिस्टम फेलियर (92) और कई अन्य कारण के चलते (127) उड़ाने रद्द की. जिसका सीधा असर अब एयरलाइन के समय पर उड़ान भरनी की क्षमता पर हो रहा है. यह अक्तूबर में 84.1% था, जो नवंबर में गिरकर करीब 67.70 प्रतिशत रह गया.
डीजीसीए ने एयरलाइन को तत्काल मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया है. साथ ही स्थिति की पूरी जानकारी देने और देरी को कैसे कम करें, इसको लेकर विस्तृत जानकारी और कार्ययोजना प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. इसके अलावा यात्रियों को सलाह दी गई है कि असुविधा से बचने के लिए हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चैक कर लें.
इंडिगो एयरलाइन में देरी और रद्दीकरण के पीछे एक अहम वजह चालक दल (Crew) की कमी है. यह समस्या तब से शुरु हुई है, जब से पिछले महीने में संशोधित उड़ान ड्यूटी समय सीमा (FDTL) मानदंडों को लागू किया गया. इन नए नियमों में चालक दल के लिए ज़्यादा आराम के घंटे तय किए गए. अधिक मानवीय रोस्टर अनिवार्य कर दिए गए हैं. हालांकि, इन सख्त नए मानदंडों के अनुसार इंडिगो अपने विशाल नेटवर्क को व्यवस्थित करने के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है. जिसके कारण पायलट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं और उड़ान रद्द की जा रही है.
इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा कि “इस गड़बड़ी को नियंत्रित करने के लिए शेड्यूल में कुछ बदलाव किए हैं. इंडिगों के अनुसार, ये नियम 48 घंटों तक लागू किए जाएंगे. ताकी एयरलाइन को अपने परिचालन को सामान्य बनाने और पाबंदी को धीरे-धीरे नॉर्मल किया जा सकें.“
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…