<

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. जिसके बाद मौत से दहशत में 70 से ज्यादा मरीज दीवार फांदकर भाग खड़े हुए. जिसका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नशा मुक्ति केंद्र देखते ही देखते किसी जेल में भगदड़ जैसा नजारा बन गया. अग्रसेन चौराहा स्थित पहचान नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की फांसी लगाने से मौत हो गई, जिसके बाद वहां भर्ती 70 से ज्यादा मरीज दहशत में दीवार फांदकर भाग निकले. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बाथरूम में फांसी पर लटका मिला युवक

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार सुबह की है. रावजी बाजार थाना क्षेत्र के इस केंद्र में सचिंद्र लोधी नाम का युवक करीब एक महीने पहले नशे की लत छुड़ाने के लिए भर्ती हुआ था. पुलिस के अनुसार सचिंद्र नहाने की बात कहकर बाथरूम में गया और अंदर फांसी लगा ली. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा, अंदर उसका शव लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे केंद्र में हड़कंप मच गया. पहले से ही बंद माहौल में रह रहे मरीज घबरा गए.

मौत की खबर से मची भगदड़

सचिंद्र की मौत की खबर फैलते ही मरीजों में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते 70 से ज्यादा मरीज मुख्य गेट की तरफ भागे. लेकिन गेट पर ताला लगा था. इसके बाद मरीजों ने दीवार पर चढ़ना शुरू कर दिया. दो मंजिला इमारत की तार फेंसिंग तोड़ दी गई और कई मरीज दीवार से कूदकर सड़क पर आ गए. कोई अपना बैग लेकर भागा तो कोई चप्पल छोड़कर ही दौड़ पड़ा. अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों को भागते देख आसपास के रहवासियों में भी दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक सचिंद्र के जीजा केशव लोधी ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. केशव के अनुसार उन्होंने सुबह ही 6 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे थे. एक घंटे बाद ही केंद्र से फोन आया कि सचिंद्र की मौत हो गई है.  परिवार का कहना है कि केंद्र का व्यवहार शुरू से ठीक नहीं था. मिलने नहीं दिया जाता था, सिर्फ एक बार वीडियो कॉल पर दिखाया था. सुबह जब उन्होंने फिर वीडियो कॉल करने को कहा तो मौत की खबर सुना दी गई.

ये भी पढ़ें: Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

पुलिस जांच में जुटी

रावजी बाजार टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस केंद्र से सीसीटीवी फुटेज ले रही है और भागे हुए मरीजों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. केंद्र प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है कि इतने मरीजों को एक साथ कैसे रखा गया था और सुरक्षा में कहां चूक हुई.

ये भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे से बनाया वो वाला वीडियो, चाची ने किया इंकार; तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:11:52 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST