<

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील वीडियो बनाया, शारीरिक संबंध का दबाव बनाया और विरोध पर वीडियो देवर को भेजा, कंकरखेड़ा थाने में FIR दर्ज.

Meerut Crime News: मेरठ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक भतीजे ने अपनी ही भाभी को ब्लैकमेल करने के लिए घिनौनी साजिश रची. आरोपी ने पहले महिला को बेहोश किया, फिर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली. इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

पीड़ित महिला ने कंकरखेड़ा थाने में दी तहरीर में पूरी घटना का जिक्र किया है. महिला के मुताबिक मामला 10 जून 2025 का है. वह अपने रिश्तेदार के घर एक जन्मदिन पार्टी में गई थी. लौटते-लौटते रात के 11:30 बज गए थे और उसके पति घर पर नहीं थे. इसी दौरान आरोपी भतीजा खाने का पैकेट लेकर उसके घर पहुंचा. उसने कहा कि यह खाना है, बच्चों के साथ खा लेना. महिला ने अपने बच्चों के साथ वह खाना खा लिया. आरोप है कि खाने में पहले से ही नशीली दवा मिली हुई थी. खाना खाते ही महिला और उसके बच्चे बेहोश हो गए. महिला का आरोप है कि इसी बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली.

विरोध किया तो देवर को भेज दिया वीडियो

जब महिला को होश आया तो आरोपी ने उसे वीडियो दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो वायरल कर देगा. महिला फिर भी नहीं मानी तो आरोपी ने हदें पार कर दीं. उसने वह अश्लील वीडियो और फोटो महिला के देवर के मोबाइल पर भेज दिया. 8 अक्टूबर को जब देवर ने महिला को इस बारे में बताया, तब जाकर उसे पता चला कि आरोपी ने कितनी बड़ी घिनौनी हरकत की है.

ये भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच में जुटी

अपने साथ हुई इस घटना से परेशान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए कंकरखेड़ा थाने में आरोपी भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपी के मोबाइल और अन्य सबूतों की जांच की जाएगी. पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है.

ये भी पढ़ें: Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST