<
Categories: बिज़नेस

Indigo New CEO: इंडिगो को मिला नया सीईओ, जानें कौन हैं विलियम वॉल्श, कितनी नेटवर्थ के मालिक

इंडिगो को अपना नया सीईओ मिल गया है. नए सीईओ के तौर पर विलियम वॉल्श को चुना गया है, जो 3 अगस्त 2026 तक पद संभालेंगे. बता दें कि कुछ समय पहले ही इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया था.

IndiGo new CEO: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को नया सीईओ मिल गया है. मंगलवार को इंडिगो ने पूर्व ब्रिटिश एयरवेज प्रमुख विलियम वॉल्श को अपना नया सीईओ बनाने के बारे में घोषणा की है. हालांकि उनकी नियुक्ति तभी पक्की मानी जाएगी, जब संबंधित विभागों और अधिकारियों से जरूरी मंजूरी मिल जाएगी. जानकारी के अनुसार, उनका कार्यकाल IATA में 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है. इसके बाद वे 3 अगस्त तक इंडिगो में शामिल हो सकते हैं. 

पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स की जगह लेंगे विलियम

बता दें कि इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड यानी इंडिगो ने 31 मार्च को विमानन क्षेत्र के दिग्गज विलियम वॉश को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी घोषित कर दिया है. वो 03 अगस्त 2026 से अपना कार्यभार संभालेंगे. वे पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स की जगह लेंगे, जिन्होंने कुछ समय पहले ही अपने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था. 

जिस कंपनी से करियर की शुरुआत, वहीं बने सीईओ

विलियम वॉल्श विमानन जगत का एक जाना-माना चेहरा हैं. उन्हें वैश्विक स्तर पर एयरलाइंस को बदलने का अनुभव है. वे वर्तमान समय में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1979 में Aer Lingus में एक कैडेट पायलट के तौर पर की थी. साल 2001 में वे Aer Lingus के सीईओ बने. 

इसके बाद वे साल 2005 से 2011 तक ब्रिटिश एयरवेज के सीईओ रहे. उन्होंने इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप के संस्थापक सीईओ के रूप में काम किया. ये ब्रिटिश एयरवेज और इबेरिया जैसी एयरलाइंस की होल्डिंग कंपनी है. वर्तमान समय में वे IATA में कार्यरत हैं. यहां पर उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म होने वाला है. इसके बाद वे 03 अगस्त 2026 को इंडिगो के सीईओ का कार्यभार संभालेंगे

विलियम वॉल्श की नेटवर्थ

विलियम वॉल्श की नेटवर्थ की बात करें, तो उनकी सटीक नेटवर्थ के बारे में खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि उनके करियर ग्राफ के तौर पर उनकी कमाई करोड़ों डॉलर होने का अनुमान है. IAG के सीईओ के रूप में उनका पैकेज 30 करोड़ से ज्यादा हो सकता है. वहीं इंडिगो में उनका वेतन क्या होगा, इसके बारे में भी खुलासा नहीं हो सका है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST