<
Categories: क्रिकेट

हत्या, नेचुरल डेथ या साजिश! क्या है होटल में IPL ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत का राज़?

IPL 2026 के रोमांच के बीच मुंबई से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है. BCCI के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड का शव मुंबई के होटल के कमरे से बरामद हुआ. वे लगभग 76 वर्ष के थे और असाइनमेंट के सिलसिले में भारत आए थे.

IPL 2026 के रोमांच के बीच मुंबई से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है. BCCI के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड का शव मुंबई के होटल के कमरे से बरामद हुआ, जिससे क्रिकेट जगत में सन्नाटा पसर गया.

मृतक की पहचान ब्रिटेन के नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है. वे BCCI के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर जुड़े थे और आईपीएल 2026 के मैचों की टीवी कवरेज और तकनीकी प्रसारण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. बताया जा रहा है कि वे लगभग 76 वर्ष के थे और इसी असाइनमेंट के सिलसिले में भारत आए थे.

मुंबई के ट्राइडेंट होटल में मिला शव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इयान विलियम्स लैंगफोर्ड मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे. वे 24 मार्च से होटल में रह रहे थे और आईपीएल मैच कवरेज से जुड़े काम में व्यस्त थे. 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले की ड्यूटी पूरी करने के बाद वे अपने कमरे में वापस लौटे.
अगले दिन, यानी 30 मार्च की सुबह जब होटल रिसेप्शन से उनके कमरे पर कॉल किया गया तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद होटल स्टाफ उनके कमरे तक पहुंचा और अंदर से प्रतिक्रिया न मिलने पर मास्टर की (master key) की मदद से दरवाज़ा खोला गया. कमरे के अंदर वे बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़े मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने पूरी की जांच

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा व अन्य औपचारिकताएं पूरी कीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम में फिलहाल कोई बड़ा संदिग्ध एंगल सामने नहीं आया है, और पुलिस इसे फिलहाल “एक्सीडेंटल डेथ” यानी आकस्मिक मृत्यु की दिशा में देख रही है. फिर भी, कानूनी प्रक्रिया के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है, ताकि मौत के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सके.

क्रिकेट और ब्रॉडकास्ट जगत से जुड़े लोग इयान विलियम्स लैंगफोर्ड को एक समर्पित और अनुभवी प्रोफेशनल के रूप में याद कर रहे हैं, जिन्होंने अपने आखिरी दिनों तक काम के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए आईपीएल कवरेज की जिम्मेदारी निभाई.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Microsoft Outage Alternatives: Microsoft Outlook, Teams और Office 365 की जगह इस्तेमाल करें ये 7 Alternative Tools, जानें पूरी लिस्ट

Microsoft Outage के बीच Outlook, Teams और Office 365 के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर…

Last Updated: November 13, 2026 13:36:59 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception: PM मोदी से CM विजय तक, इन VVIP मेहमानों को मिला न्योता

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…

Last Updated: November 13, 2026 13:05:56 IST

Microsoft Global Outage: दुनिया भर में ठप हुईं Microsoft की सेवाएं, Outlook और Teams समेत कई ऐप प्रभावित

Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:52 IST

Watch Video: भारत की आबादी 148 करोड़ के पार! AIIMS के पास लगा डिजिटल काउंटर देख लोग हैरान; हर सेकंड बदल रहा आंकड़ा

India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:01 IST

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और यूपी में कब बंद रहेंगे स्कूल?

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…

Last Updated: November 13, 2026 12:20:58 IST