<
Categories: बिज़नेस

Instant loan लेने के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, कुछ फर्जी ऐप्स ऐसे कर सकती हैं आपके साथ फ्रॉड

कुछ कंपनियां तुरंत लोन देना का झांसा देकर आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर देती हैं. इसलिए ऐसे में आपको सतर्क जरूर रहना चाहिए. चलिए जानते हैं क्या वाकई 5 मिनट में लोन देने वाली कंपनियां फ्रॉड होती हैं.

Instant loan trap: आज के डिजिटल दौर में पैसों का लेन-देन इतना आसान हो चुका है कि मात्र कुछ ही सेकेंड्स में घर बैठे हुए आप आसानी से अपनी पेमेंट कर सकते हैं या किसी से भी पैसे अपने अकाउंट में मंगवा सकते हैं. ठीक इसी तरह से लोन इंस्टेंट लोन की भी प्रक्रिया मानी जाती है. आमतौर पर मेडिकल इमरजेंसी, बिल पेमेंट या अन्य किसी जरूरी काम के लिए लोग इंस्टेंट लोन लेते हैं. लेकिन, आज के समय में मिनटों में लोन मिलने का दावा करने वाली कुछ सर्विसेज या कंपनियां काफी लोकप्रिय हो रही हैं और चर्चा में भी हैं.

कुछ कंपनियां तुरंत लोन देना का झांसा देकर आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर देती हैं. इसलिए ऐसे में आपको सतर्क जरूर रहना चाहिए. चलिए जानते हैं क्या वाकई 5 मिनट में लोन देने वाली कंपनियां फ्रॉड होती हैं. 

जाल में फंसाती हैं ऐसी ऐप्स

दरअसल, आज के डिजिटल दौर में ऐसी बहुत सारी ऐप्स हैं, जो आपको डाउनलोड करने के बाद ही इंस्टेंट लोन ऑफर करके आपको 5 मिनट में लोन देने का लालच देती हैं. लालच में आकर कई लोग उनके द्वारा मांगी गई परमिशन को अप्रूव कर देते हैं. इसके बाद यह ऐप्स आपके टेक्स्ट मैसेज, डेटा और बैंक की सारी डिटेल्स का एक्सेस ले लेते हैं. इससे कुछ ही मिनटों में लोन मिलने के बजाय आपका बैंक अकाउंट खाली भी हो जाता है. इसलिए आपको बिना सोचे समझे किसी परमिशन को एक्सेप्ट नहीं करना चाहिए. 

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर आप इंस्टेंट लोन लेने जा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप किस प्लेटफॉर्म के जरिए उस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं. अगर आप किसी पेज पर या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिए गए लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर रहे हैं तो ऐसा न करें. आपको ऐसी स्थिति में Google Play Store से ही ऐप को डाउनलोड करना चाहिए. इसके अलावा आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि RBI की डायरेक्टरी चेक कर लेनी चाहिए. इसके लिए ऐप का RBI रजिस्टर्ड बैंक या NBFC पार्टनर का होना चाहिए. तभी इसपर भरोसा किया जा सकता है. साथ ही आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर नहीं करनी चाहिए.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST