<
Categories: बिज़नेस

iPhone 17 निर्माण प्रक्रिया में कर्मचारियों को कैसी मुश्किलों का करना पड़ा सामना, चीन फैक्टरी की ये सच्चाई जान दंग रह जाएंगे

iPhone 17 Production: iPhone 17 मार्केट में लॉन्च हो चुका है, लेकिन क्या आपको पता है इसके लिए चीन के मजदूरों को क्या किमत चुकानी पड़ी?

Apple factory China: एप्पल का नया iPhone 17 हाल ही में मार्केट में लॉन्च हुआ है और तकनीक प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है. लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ डरावनी है. चीन में बने इस फोन के निर्माण के दौरान फैक्टरी कर्मचारियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. चीन लेबर वॉच, जो एक स्वतंत्र NGO  है, ने हाल ही में इस संदर्भ में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कर्मचारियों की परेशानियों का खुलासा किया गया है.

क्या है रिपोर्ट में?

रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 का निर्माण फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की झेंग्झौ फैक्टरी में हुआ. यहां कर्मचारियों को वेतन में देरी, अत्यधिक ओवरटाइम और जबरन रात की शिफ्ट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा. यह रिपोर्ट मार्च से सितंबर 2025 के बीच की स्थिति पर आधारित है. इस अवधि के दौरान एप्पल और उसके सप्लायर्स नए iPhone को तैयार करने और मार्केट में लाने में व्यस्त थे. रिपोर्ट में बताया गया है कि कर्मचारियों का वेतन आंशिक रूप से अगले महीने तक रोक दिया गया था. इसके अलावा, फैक्टरी कर्मचारियों से हर हफ्ते 60 से 75 घंटे काम लिया गया, जो न केवल चीन की कानूनी अधिकतम सीमा बल्कि एप्पल की अपनी साप्ताहिक सीमा से भी अधिक है.

जांच में मजदूरों के अधिकारों से जुड़े कई गंभीर मुद्दे सामने आए। फॉक्सकॉन पर आरोप लगाया गया कि वह बड़ी संख्या में अस्थायी “डिस्पैच” कर्मचारियों को रखकर चीनी कानून का उल्लंघन कर रही है। ये कर्मचारी आम तौर पर किसी एजेंसी के माध्यम से थोड़े समय के लिए काम पर रखे जाते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ‘अस्थिर ऑर्डर’ की वजह से फैक्टरी में लगातार तनाव और डर का माहौल बना हुआ था। कर्मचारियों को हमेशा काम पूरा करने का दबाव महसूस होता था.

क्या है एप्पल की प्रतिक्रिया?

रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एप्पल ने कहा कि उसके सप्लायर्स को सुरक्षित और सम्मानजनक कामकाजी परिस्थितियां सुनिश्चित करनी होती हैं. कंपनी ने कहा कि वे कर्मचारियों के साथ गरिमा और नैतिकता के साथ पेश आते हैं और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार तरीके अपनाते हैं. एप्पल ने यह भी बताया कि वह नियमित रूप से तीसरे पक्ष से ऑडिट करवाता है और सप्लाई चेन में किसी भी समस्या की तुरंत जांच कर कार्रवाई करता है. इस मामले में भी एप्पल की टीम मौके पर गई और जांच शुरू कर दी.

फैक्टरी का आकार और कर्मचारी संख्या

झेंग्झौ फॉक्सकॉन परिसर इतना विशाल है कि इसे अक्सर ‘iPhone शहर’ कहा जाता है. मार्च से सितंबर के दौरान यहां 1.5 लाख से 2 लाख कर्मचारी काम कर रहे थे. रिपोर्ट में कहा गया कि कुल कर्मचारियों में 50% से अधिक अस्थायी कर्मचारी थे, जो चीन के कानूनी नियमों के अनुसार तय सीमा से लगभग पांच गुना अधिक हैं। इसे गंभीर उल्लंघन माना गया है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST