<
Categories: बिज़नेस

लक्ज़मबर्ग 3 दिन तो ऑस्ट्रेलिया में 5 दिन, जानें iPhone 17 खरीदने के लिए भारत में कितने दिन करना होगा काम

आईफोन अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स की गणना आईफोन 17 प्रो (256 जीबी) की कीमत को प्रत्येक देश में औसत दैनिक मजदूरी से विभाजित करके की जाती है, जिसमें 8 घंटे का कार्यदिवस माना जाता है.

iPhone Affordability Index:  Apple ने इस हफ्ते अपने Awe Dropping इवेंट में नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. कंपनी ने iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च किए हैं. साथ ही, कंपनी ने Watch Series 11, Watch Ultra 3, Watch SE 3 और AirPods Pro 3 भी लॉन्च किए हैं. अब  iPhone अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स से पता चला है कि भारत सहित विभिन्न देशों में Apple के नए फ्लैगशिप, iPhone 17 Pro (256 GB) को खरीदने के लिए एक औसत नागरिक को कितने दिन काम करना होगा.

लक्ज़मबर्ग में लिस्ट में सबसे उपर

बता दें कि यूरोप के देश इस मामले में सबसे आगे है. लक्ज़मबर्ग और स्विट्ज़रलैंड जैसे देश में वर्कर्स को यह डिवाइस खरीदने के लिए केवल तीन दिनों की मजदूरी की आवश्यकता होगी. वहीं Apple के इस iPhone को लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, डेनमार्क, नीदरलैंड और नॉर्वे जैसे दोशों में वर्कर्स को केवल चार दिन काम करने होंगे.

भारत में करना होगा इतने दिन काम

इसके उलट  कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देश में इस प्रीमियम हैंडसेट को लेने के लिए वर्कर्स को महिनों काम करना पड़ेगा. भारत में एक औसत कामगार को 160 दिनों तक काम करना होगा जो सर्वे किए गए 33 देशों में सबसे अधिक है. फिलीपींस में 101 दिन), वियतनाम (99 दिन), तुर्की (89 दिन) और ब्राज़ील (77 दिन) में भी यह फ़ोन लोगों की पहुँच से काफी दूर है.

वहीं मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में काम की अवधि 9 दिन से लेकर एक महिने से ज्यादा है. स्पेन में जहां प्रीमियम हैंडसेट के लिए एक वर्कर को 9 दिन काम करना होगा. वहीं चिली में एक वर्कर को Apple के इस नए iPhone के लिए 32 दिन काम करना होगा. हालाकिं इन देशों में यह बोझ एशिया के कम वेतन वाले देशों जितना नहीं.

iPhone 17 की भारत में कीमत

यह सूचकांक iPhone 17 Pro (256 GB) की कीमत को प्रत्येक देश में औसत दैनिक वेतन से विभाजित करके, 8 घंटे का कार्यदिवस मानकर, गणना की जाती है. iPhone 17 दो स्टोरेज विकल्पों 256GB और 512GB में उपलब्ध है.  जिनकी भारत में कीमत क्रमशः 82,900 रुपये और 1,02,900 रुपये है.

iPhone 17 खरीदने के लिए किस देश में कितने दिन करना होगा देखें लिस्ट

  • लक्ज़मबर्ग: 3 दिन
  • स्विट्ज़रलैंड: 3दिन
  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 4दिन
  • बेल्जियम: 4 दिन
  • डेनमार्क: 4 दिन
  • नीदरलैंड: 4 दिन
  • नॉर्वे: 4 दिन
  • ऑस्ट्रेलिया: 5 दिन
  • ऑस्ट्रिया: 5 दिन
  • फ़िनलैंड: 5 दिन
  • आयरलैंड: 5 दिन
  • जर्मनी: 5 दिन
  • कनाडा: 5 दिन
  • फ़्रांस: 6 दिन
  • स्वीडन: 6 दिन
  • यूनाइटेड किंगडम: 7 दिन
  • न्यूज़ीलैंड: 7 दिन
  • सिंगापुर: 8 दिन
  • इटली: 8 दिन
  • संयुक्त अरब अमीरात: 8 दिन
  • स्पेन: 9 दिन
  • चेकिया: 12 दिन
  • पोलैंड: 17 दिन
  • पुर्तगाल: 24 दिन
  • हंगरी: 27 दिन
  • चिली: 32 दिन
  • मलेशिया: 45 दिन
  • थाईलैंड: 61 दिन
  • ब्राज़ील: 77 दिन
  • तुर्की: 89 दिन
  • वियतनाम: 99 दिन
  • फ़िलीपींस: 101 दिन
  • भारत: 160 दिन

नेपाल के वो ‘Nepo Kids’, जिनके पीछे Gen Z ने मचाया बवाल, जानिये क्या है वजह

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST