<
Categories: बिज़नेस

IRCTC टिकट बुकिंग FAQ: एक अकाउंट से कितने टिकट बुक कर सकते हैं? आधार लिंक, टिकट लिमिट और तत्काल बुकिंग FAQ एक्सप्लेनर.

IRCTC Tatkal Booking: आप IRCTC अकाउंट से कितने टिकट बुक कर सकते हैं? आधार लिंक, टिकट लिमिट और तत्काल बुकिंग गाइडलाइंस क्या है. जानें IRCTC के नए नियम

IRCTC Tatkal Booking: यदि आप भी आए दिन ट्रेन की यात्रा करते रहते हैं और आप इसके नियमों के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है. IRCTC से टिकट बुक करने वालों के लिए, उसके बारे में जानना बहुत जरूरी है, कि आप एक अकाउंट से कितने टिकट बुक कर सकते हैं, आधार कार्ड की वेरिफेकेशन क्यों आवश्यक है और सबसे जरूरी तत्काल बुकिंग के नए नियम क्या है. इस आर्टिकल में हम भारतीय रेलवे के टिकट बुंकिंग से जुड़ी आवश्यक जानकारी के बारे में FAQ एक्सप्लेनर के रूप में जानेंगे.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

IRCTC अकाउंट क्या है?

भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए IRCTC पर अकाउंट होना बहुत जरूरी है. इस अकाउंट के बिना आप ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर सकते हैं. इसका ऐप डाउनलोड कर के आप आसानी से एकाउंट बना सकते हैं.

एक महीने में एक अकाउंट से कितने टिकट बुक किए जा सकते हैं?

टिकट बुक करने के लिए रेलवे की तरफ से कुछ नियम बनाएं गए हैं. यदि आपका यूजर्स अकाउंट आधार से जुड़ा हुआ है तो आप 1 महीने में 24 टिकट बुक कर सकते हैं. वहीं यदि आपका अकाउंट आधार वेरिफाइट नहीं है तो आप सिर्फ 12 टिकट ही बुक कर सकते हैं. एजेंट्स भी अपने एक अकाउंट से सिर्फ 12 टिकट ही बुक कर पाते हैं.

1 दिन में 1 अकाउंट से कितने तत्काल टिकट बुक किए जा सकते हैं?

भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार 1 दिन में 1 अकाउंट से ज्यादा से ज्यादा 2 तत्काल टिकट बुक किए जा सकते हैं.

एक PNR पर कितने टिकट बुक हो सकते हैं?

1 PNR पर ज्यादा से ज्यादा 4 टिकट बुक किए जा सकते हैं.

क्या बिना आधार के तत्काल टिकट की बुकिंग की जा सकती है?

नहीं, बिना आधार के तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं हो सकती है.

तत्काल टिकट के बुकिंग का सही समय क्या होता है?

तत्काल टिकट AC क्लास के लिए सुबह 10:00 बजे टिकट बुक किए जा सकते हैं. नॉन–AC क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे टिकट बुक किए जा सकते हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST