<
Categories: खेल

कौन हैं अथर्व तायडे? जिनकी शतक की बदौलत विदर्भ ने ‘विजय हजारे ट्रॉफी’ का सूखा किया खत्म, अब IPL में इस टीम के लिए मचाएंगे तबाही!

जानें कौन हैं अथर्व तायडे, जिनके शतक ने विदर्भ को बनाया विजय हजारे चैंपियन. अकोला से IPL और SRH तक के उनके संघर्ष की इंस्पायरिंग कहानी यहाँ पढ़ें.

क्रिकेट के मैदान पर जब प्रतिभा और जूनून एकसाथ मिलते हैं, तो इतिहास रचा जाता है और वही हुआ. 18 जनवरी की रात बेंगलुरु का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ एक ऐसी ही सुनहरी दास्तां का गवाह बना. विदर्भ ने 5 साल बाद एक बार फिर विजय हजारे ट्रॉफी को चूमकर घरेलू क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित कर दी. 

इस ऐतिहासिक जीत के पीछे एक ऐसे युवा का बल्ला गूंजा, जिसने अपने पांच साल के सूखे को खत्म कर फाइनल जैसे बड़े मंच पर शतकीय हुंकार भरी. जी हाँ  हम बात कर रहे हैं अथर्व तायडे की, जिनके 128 रनों के जबर्दरस्त पारी ने सौराष्ट्र के हौसले पस्त कर दिए और मिडिल क्लास परिवार से निकलकर आईपीएल की चकाचौंध और अब विदर्भ को ‘चैंपियन’ बनाने तक का अथर्व का यह सफर हर उभरते खिलाड़ी के लिए एक मिसाल बन गई. आइए जानते हैं कैसे अकोला के इस सितारे ने विदर्भ की तकदीर बदल दी.

सबसे पहले थोड़ी मैच की बात कर लेते हैं

विदर्भ ने रविवार,18 जनवरी को फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली. बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए डे-नाइट फाइनल में, विदर्भ ने पहले अथर्व तायडे के शतक की बदौलत 318 रनों का बड़ा स्कोर बनाया, और फिर, तेज गेंदबाज यश ठाकुर और नचिकेत भुते की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सौराष्ट्र को 48.5 ओवर में 279 रनों पर ऑल आउट कर दिया.

विदर्भ के 318 रन मुख्य रूप से ओपनर अथर्व तायडे के 118 गेंदों में 128 रन और यश राठौड़ के 54 रनों पर बने थे. अथर्व आखिरकार 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए, जब उन्होंने अंकुर पवार की शानदार यॉर्कर को सीधे प्रेरक मांकड़ के हाथों में मार दिया. उन्होंने सिर्फ 118 गेंदों में 128 रन बनाए. अथर्व ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और तीन छक्के भी लगाए.

अथर्व तायडे कौन हैं?

अथर्व तायडे का जन्म 26 अप्रैल, 2000 को महाराष्ट्र में हुआ था. वह महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं. उनके पिता, ययाति तायडे, एक प्रोफेसर हैं. उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने के लिए अपने परिवार से बहुत सपोर्ट मिला. उन्हें 2018 इमर्जिंग एशिया कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया था. उसके बाद, उन्होंने रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और आईपीएल में भी अपनी पहचान बनाई.

आईपीएल में अथर्व तायडे का शानदार प्रदर्शन

अथर्व तायडे आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2023 में पंजाब के लिए आईपीएल में डेब्यू किया. वह 2023 से 2024 तक पंजाब किंग्स के लिए खेले. फिलहाल, वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं. हैदराबाद ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए साइन किया है. अथर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं. उन्होंने 10 आईपीएल मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 260 रन बनाए हैं. उनके नाम 30 चौके और 8 छक्के भी हैं.

घरेलू क्रिकेट में अथर्व तायडे का प्रदर्शन

अथर्व तायडे ने 41 लिस्ट ए मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 9 अर्धशतकों के साथ 1361 रन बनाए हैं. उनका औसत 37.80 और स्ट्राइक रेट 86.85 है। अथर्व ने 150 चौके और 29 छक्के लगाए हैं. उनके नाम 38 फर्स्ट-क्लास मैचों में 2090 रन भी हैं। उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 5 शतक और 9 अर्धशतक बनाए हैं.

अथर्व तायडे का डेब्यू:

फर्स्ट-क्लास – 22-25 दिसंबर, 2018 गुजरात के खिलाफ, नागपुर में
लिस्ट A – 20 सितंबर, 2018 बड़ौदा के खिलाफ, बेंगलुरु में
T20 – 21 फरवरी, 2019 हिमाचल प्रदेश के खिलाफ, सूरत में
IPL – 15 अप्रैल, 2023 लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, कानपुर में

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST