<
Categories: बिज़नेस

ITR Filing 2026: AY 2025-26 के लिए नए आईटीआर फॉर्म जारी, अब दो मकान से किराया मिलने पर भी भरना होगा ITR-1

ऐसे में आप केवल ITR-1 भर सकते हैं. इस फॉर्म के जरिए अब आप अपने दो घरों की इनकम को आसानी से दिखा सकते हैं. अब इस प्रक्रिया को काफी सरल बनाया जा रहा है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ITR Filing 2026: इनकम टैक्स पेयर्स के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है. हाल ही में ITR फॉर्म्स में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिससके तहत ITR की प्रक्रिया को कुछ सरल बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Income Tax Department द्वारा असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए नए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म नोटिफाई कर दिए हैं. खास बात यह है कि अगर आप अब तक एक से ज्यादा घर से किराए का मुनाफा कमा रहे थे तो अब आपको इसके लिए कोई जटिल फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी.

ऐसे में आप केवल ITR-1 भर सकते हैं. इस फॉर्म के जरिए अब आप अपने दो घरों की इनकम को आसानी से दिखा सकते हैं. अब इस प्रक्रिया को काफी सरल बनाया जा रहा है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

पहले क्या था नियम?

जानकारी के मुताबिक Income Tax Department द्वारा असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए नए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म नोटिफाई किए जाने से पहले नियम काफी अलग थे. पहले नियम यह थे कि अगर आपके पास एक से ज्यादा घर हैं तो ऐसे में इसके लिए आपको ITR-2 या ITR-3 फॉर्म भरना पड़ता था. अन्य फॉर्म्स के मुकाबले यह दोनों फॉर्म्स काफी मुश्किल होते थे, लेकिन अब अगर आप एक से ज्यादा घर से किराया लेते हैं तो ऐसे में आप ITR-1 या ITR-4 फॉर्म भरकर भी काम चला सकते हैं. यह फॉर्म्स पूरी तरह से मान्य रहेंगे. आप यह फॉर्म तभ भी भर सकते हैं, जब आप उन घरों का इस्तेमाल खुद कर रहे हों न कि आप उसकी किराया ले रहे हों तब ही आपको यह फॉर्म भरना है.  

कौन सा फॉर्म कहां आता है काम?

इनकम टैक्स भरने के लिए वैसे तो कई अलग-अलग फॉर्म्स हैं. अगर आप कैपिटल गेन, सैलरी या फिर एक से ज्यादा मकानों से किराया ले रहे हैं और आपके पास किसी प्रकार की बिजनेस इनकम नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपको ITR-2 भरना होता है. वहीं, अगर आप बिजनेस और प्रोफेशनल इनकम वाले व्यक्ति हैं तो ऐसी स्थिति में आपको ITR-3 फॉर्म भरना होता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

इतिहास बना गया ये गाना! 5 गायकों ने मिलकर गाया, हर प्यार करने वाले की जुबां पर छाया सॉन्ग

Song Secrets: बॉलीवुड में कुछ ऐसे गाने रिलीज हुए, जिन्होंने इतिहास रच दिया. ऐसा ही…

Last Updated: April 11, 2026 16:50:30 IST

मध्य प्रदेश का बुलडोजर काल! जब सड़कों पर निकाली जाती थी गैंगस्टरों की परेड; डर से छोड़ देते थे जुर्म की दुनिया

Sundar Lal Patwa: मध्य प्रदेश में जब सुंदर लाल पटवा मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सड़कों…

Last Updated: April 11, 2026 16:41:07 IST

UP Vehicle Alert: 16 अप्रैल के बाद ये गाड़ियां नहीं बनवा पाएंगी PUC, नियम हुआ सख्त, अब क्या करना होगा

UP Vehicle Alert: उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अपडेट: नई नीति…

Last Updated: April 11, 2026 16:26:38 IST

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा का तूफान, अर्शदीप सिंह बेहाल, पड़ी इतनी मार, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे

आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Punjab Kings vs Sunrisers…

Last Updated: April 11, 2026 16:26:15 IST

21 साल, 24 तबादले फिर भी अडिग, सिंघम IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे की बेखौफ प्रशासनिक यात्रा पर एक नजर

IAS Tukaram Mundhe: IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे, जिन्हें प्रशासनिक सेवा में एक गतिशील और अनुशासित…

Last Updated: April 11, 2026 16:22:58 IST

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में बड़ा उलटफेर! 40% हिस्सा हुआ दोबारा शूट, जानें वजह

Salman Khan Matrabhoomi Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर आए दिन कुछ न…

Last Updated: April 11, 2026 16:15:14 IST