लोन लेते समय कुछ लोग गलतियां करते हैं, जिससे उन्हें फाइनेंशियल घाटा भी लग सकता है. छोटी सी गलती आपको लंबे समय तक आर्थिक परेशानी में डाल सकती है. इसलिए लोन लेते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में.
Personal Loan Tips: आज के समय में लोन लेना ज्यादातर लोगों की जरूरत बन चुका है. चाहे घर लेना हो या कार और बाइक ही क्यों न हो ऐसे में आपको लोन लेना ही पड़ता है. केवल यही नहीं बल्कि, पढ़ाई से लेकर शादी तक में भी लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है. ऐसी स्थिति में पर्सनल लोन लेना एक आसान और ज्यादा किफायती विकल्प बन चुका है. हालांकि, आपका सिबिल और क्रेडिट स्कोर देखकर बैंक और फाइनेंस कंपनियां आपको लोन ते तुरंत दे देती हैं.
लोन लेते समय कुछ लोग गलतियां करते हैं, जिससे उन्हें फाइनेंशियल घाटा भी लग सकता है. छोटी सी गलती आपको लंबे समय तक आर्थिक परेशानी में डाल सकती है. इसलिए लोन लेते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में.
अगर आप उन लोगों में से हैं, जो जल्दी-जल्दी लोन पाने के लिए बैंक की शर्तें नहीं पढ़ते हैं और उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसा करना आपके ईएमआई को पूरी तरह से बोझ बना सकता है. इसलिए लोन लेने से पहले और अप्रूव होने के बाद भी आपको अपने लोन एग्रीमेंट को जरूर पढ़ लेना चाहिए ताकि आपको बैंक की सारी शर्तें पहले से ही पता हों.
अगर आप लोन ले रहे हैं तो ऐसी स्थिति में बैंक द्वारा लगाए जाने वाले सभी हिडन या छोटे-मोटे चार्जेस के बारे में जान लेना चाहिए. कई बार बैंक द्वारा आपके लोन पर प्री-पेमेंट और प्रोसेसिंग फीस आदि भी लगा देते हैं. जानकारी का अभाव होने के चलते कुछ मामलों में आपको यह सभी चार्जेस देने पड़ते हैं. इसलिए आपको लोन लेने से पहले सभी फीस के बारे में पता कर लेना चाहिए.
आजकल कई फर्जी ऐप्स और एजेंट लोगों को लोन लेने के लिए आकर्षित करती हैं. कम ब्याज बताकर यह फर्जी कंपनियां या ऐप्स लोगों को अपने जाल में फंसा लेती हैं, जिससे लोग लोन के लालच में आ जाते हैं और लोन के नाम पर ठगी का शिकार भी हो जाते हैं. इसलिए आपको लोन लेते समय केवल बैंक या किसी बड़ी और अच्छी फाइनेंस कंपनी से ही बात करनी चाहिए.
IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारतीय गेंदबाज सही लाइन और लेंथ नहीं…
फोन कॉल रिकॉर्डिंग में लखनऊ के कारोबारी शिव शर्मा और उनकी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे…
Silver Rate Today 15 October 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…
Gold Price Today 15 October 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले वीकेंड घरेलू करेंसी…
Hanuman Ansh Box Office Collection: दुनिया भर में इसकी कमाई तेज़ी से बढ़ रही है.…
Weather Update 15 October 2026: दिल्ली का तापमान आज काफी गिरेगा. ऐसा मूसलाधार बारिश के…