<
Categories: मनोरंजन

इतिहास बन गया ये गाना! 5 गायकों ने मिलकर गाया, हर प्यार करने वाले की जुबां पर छाया सॉन्ग

Song Secrets: बॉलीवुड में कुछ ऐसे गाने रिलीज हुए, जिन्होंने इतिहास रच दिया. ऐसा ही एक सॉन्ग साल 1991 में आया था, जिसे 5 गायकों ने आवाज दी थी. चलिए जानते हैं गाने का नाम.

आज हम आपको साल 1991 में आई फिल्म ‘साजन’ के उस जादुई संगीत के बारे में बताएंगे, जिसमें नदीम-श्रवण ने धुन दिया था. दोनों संगीतकारों ने इस गाने को अमर बना दिया था. इस सॉन्ग को पांच गायकों ने अपने अलग-अलग अंदाज में गाया था. इस फिल्म के लिए संगीतकार नदीम-श्रवण को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था. चलिए जानते हैं गाने के बारे में.

कौन सा है सॉन्ग?

फिल्म ‘साजन’ में कुल नौ गाने थे और हर गाना एक मास्टर पीस था. फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘जिए तो जिए कैसे बिन आपके’. यही वो गाना है जिसे पांच गायकों ने अपने अलग-अलग अंदाज में गाया. इस गाने के बोल लिखे थे समीर अंजान ने.

पांच गायकों ने दी आवाज

गाना ‘जिए तो जिए कैसे बिन आपके’ को कुमार सानू ने संजय दत्त के लिए गाया था. वहीं एसपी बाला सुब्रमण्यम ने सलमान खान के लिए गाया. इसके अलावा  माधुर दीक्षित के लिए अनुराधा पाडवाल ने गाना गाया था.

इन गायकों ने भी गाया ये सॉन्ग

गायक पंकज उदास ने भी इस गाने का एक सोलो वर्जन गाया.  समीर साहब के लिखे बोल इतने सरल और गहरे थे कि हर प्रेमी खुद को उस गाने से जोड़ पा रहा था. ‘कैसे कहूं बिना तेरे जिंदगी ये क्या होगी?’ यह लाइनें उस दौर के हर लव लेटर का हिस्सा बन गई थी. साल 2022 में ‘जिए तो जिए कैसे’ एल्बम के लिए
स्टेविन बैन द्वारा भी गाया गया.

फिल्म में मौजूद थे ये गाने

फिल्म में कई गाने मौजूद थे, जिसने लोगों को दीवाना बना लिया था. इस लिस्ट में ‘तुमसे मिलने की तमन्ना है, प्यार का इरादा है’, ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, जैसे गाने शामिल हैं.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Watch Video: गलती हो गई…बिहारी महिलाओं के संदूर का उड़ाया मजाक, फिर खुद का जोक पड़ गया भारी; वीडियो जारी कर लगाई माफी की गुहार

Yash Maheshwari Apology On Sindoor Joke : स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी छठ पूजा और बिहार…

Last Updated: November 25, 2026 08:40:05 IST

Watch Video: 28 छक्के, 204 रन, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा; तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: ​​टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले वैभव ने कई रिकॉर्ड बनाए.…

Last Updated: November 25, 2026 08:26:02 IST

Caught On CCTV: ‘मुझे बचा लो…’ चिल्लाती हुई होटल से निकली युवती, वापस उठाकर ले जाने लगा भीतर; फिर भीड़ देख छत से कूदकर भागा सलमान

Meerut News: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में युवती के बचाओ-बचाओ चिल्लाने से हड़कंप मच…

Last Updated: November 25, 2026 07:56:47 IST

Watch Video: महिला के साथ डांस के मजे ले रहे थे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर, 20 सेकेंड के वीडियो ने कराई फजीहत; लाइन हाजिर किए गए

Delhi Police Inspector Viral Video: दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अमित प्रकाश…

Last Updated: November 25, 2026 07:31:28 IST

Watch Video: मैदान पर अभिषेक शर्मा से भिड़े UAE के गेंदबाज इबरार, मैच के बाद मांगी माफी; फिर भारतीय बल्लेबाज ने जो किया

Abhishek Sharma Viral Video: भारत ए और यूएई के मुकाबले में अभिषेक शर्मा और इबरार…

Last Updated: November 25, 2026 07:21:18 IST