<
Categories: बिज़नेस

Ladli Behna Yojana : क्‍या आपके खाते में नहीं आए 1500? कैसे कर सकते हैं स्‍टेटस चेक; यहां जानें फुल डिटेल्स

Ladli Behna Yojana 31st Installment: मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 31st Installment) के तहत 31वीं किस्त के रूप में बैंक खातों में 1500 रुपये की किस्त जारी कर दी गई है.

Ladli Behna Yojana 31st Installment: मध्य प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 1.26 करोड़ महिलाओं को मंगलवार (9 दिसंबर, 2025) को बड़ा तोहफा दिया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 31st Installment) की 31वीं किस्त जारी की. इसके तहत 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आए हैं. आप भी अगर लाडली बहना योजना के लाभार्थी हैं तो जरूर आपके खाते में पैसे आए हैं. अगर कोई दिक्कत है तो आप cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. आप दावेदार हैं और फिर भी पैसे खाते में नहीं आए हैं तो इस स्टोरी में हम बताएंगे कि आपसे क्या गलती हुई है और आपको अब क्या करना होगा?

क्यों नहीं आया बैंक खाते में पैसा?

यहां पर बता दें कि लाडली बहना योजना की लाभार्थियों को मध्य प्रदेश सरकार पूर्व में 1250 रुपये हर महीने मिलते थे, लेकिन पिछले महीने से ही इसमें इजाफा करके 1500 रुपये कर दिया गया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1857 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर क‍िए हैं. प्रत्येक महिला के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर किए गए. अगर आपके भी खाते में 1500 रुपये नहीं आए हैं तो जान लीजिए ऐसा क्यों हुआ है? मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी कर दी गई है. आप पात्र हैं और फिर भी आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. हो सकता है कि आपने आईडी पर ईकेवाईसी नहीं को ही. यह भी चेक करना होगा कि आपका बैंक खाता आधार नंबर से जुड़ा है या नहीं? अगर ऐसा नहीं हुआ है तो मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की किस्त के रूप में 1500 रुपये नहीं आएंगे.

खाते में आ गया पैसा? कैसे करें चेक

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी हो चुकी है. कई बार मोबाइल फोन पर पैसा खाते में पहुंचने का मैसेज नहीं आता है. अगर ऐसा है तो लाभार्थी ऑनलाइन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर भी इसकी जानकारी आपको मिल जाएंगे. इसके लिए आपको आवेदन और भुगतान की स्थिति में जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर आईडी और मोबाइल पर आए ओटीपी को देखकर स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर फिर भी किस्त नहीं आई है तो आप नजदीकी सेवा केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST