<
Categories: बिज़नेस

इंडिगो यात्रियों की परेशानी अब भी कम नहीं, कब तक सामान्य होंगी उड़ानें?

Indigo Crisis Update: एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हवाई यात्रियों में त्राहिमाम की स्थिति अभी भी बनी हुई है. असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी जा रही है.

Indigo crisis update: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की एक सप्ताह में 4,500 से ज्यादा उड़ाने कैंसिल हो चुकी है. आम आदमी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है. इस संकट को लेकर बेशक इंडिगो की तरफ से कई तरह के दावे किए जा रहें हैं लेकिन स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है. यात्रियों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है और लोग अपनी समस्याओं को झेल रहे हैं.

दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई से लेकर बैंगलुरु तक एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हवाई यात्रियों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है. असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपने फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी जा रही है. 

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

इंडिगो इन दिनों भारी संकट से जूझ रही है, यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में बड़ी संख्या में फ्लाइटे कैंसिल हुई है, जिससे आम यात्री बहुत ज्यादा परेशान है. कई यात्री कई तरह से परेशानियों से जूझ रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि वह पिछले पांच दिनों से यहां फंसे हुए हैं, तो कुछ होटल में किराए पर रुके हुए हैं, किसी की कनेक्टिंग फ्लाइट थी तो किसी को बहुत जरूरी काम से जाना था, सबकी एक से बढ़कर एक समस्याएं देखने को मिल रही है. इंडिगो की तरफ से बताया गया है कि उनकी टीमें सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि असुविधाओं को कम किया जा सकता है और यात्रा को आसान बनाया जा सके

इंडिगो के कर्मचारियों की स्थिति

इंडिगो की सतह पर दिखी अव्यवस्था का यह महाविस्फोट धीरे-धीरे पनप रहे असंतुलन और प्रबंधन संबंधी खामियों का नतीजा है. पिछले कुछ समय से इंडिगो ने अपने रूट नेटवर्क और उड़ानों में तेजी से बढ़ोतरी की, लेकिन केबिन क्रू, पायलटों और तकनीकी स्टाफों की संख्या उस रफ्तार से नहीं बढ़ाई. काफी समय से क्रू का ड्यूटी शेड्यूल अव्यवस्थित था, कर्मियों को जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ रहा था, लगातार थकान के साथ और भी कई सारी शिकायतें आ रही थी. लेकिन कंपनी और नियामकों ने इसे नजरअंदाज किया.

यात्रियों कि रिफंड और लगेज की वापसी

एयरलाइन इंडिगो का कहना है कि यात्रियों को अब तक 827 करोड़ रुपए वापस किए जा चुके हैं. साथ ही 4500 से ज्यादा बैग को भी वापस किए गए हैं.

इंडिगो की कब तक सामान्य होंगी उड़ानें?

एयरलाइन इंडिगो का कहना है कि उसकी उड़ाने 10 दिसंबर तक सामान्य हो जाएंगी. हांलाकि, आज 9 दिसंबर को भी बड़े पैमाने पर उड़ाने रद्द हुई है.

Recent Posts

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को बड़ी सफलता, 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 14:36:37 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST