<

Maruti Share Price Drop: दो दिन में धड़ाम से गिरे मारुति के शेयर प्राइस, ब्रोकरेज ने की कटौती, उम्मीद से अलग रहा नतीजा

मारुति सुजुकी के शेयर्स की कीमत दो दिनों से लगातार गिर रही है. बताया जा रहा है कि ये तीसरी तिमाही की बढ़ोतरी की उम्मीद से काफी कम है. इसके कारण ब्रोकरेज ने अपने टार्गेट प्राइस को घटा दिया है.

Maruti Share Price Drop: दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति ने अपने शेयर्स के तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है. तीसरी तिमाही के नेट प्रोफिट में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की हई, जो मार्केट के अनुमानों से काफी पीछे है. कमजोर एक्सपोर्ट और नए लेबर कोड लागू होने के कारण इस बार शेयर बढ़त कम रही. हालांकि कंपनी ने तिमाही नेट सेल्स में रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दर्ज की. ऐसे में ब्रोकरेज कंफ्यूज हैं और उन्होंने स्टॉक में टारगेट घटा दिया है? इस पर मोतीलाल ओसवाल और सिटी के साथ ही मॉर्गन स्टेनली और जेफरीज ने अपनी राय रखी है. 

29 जनवरी को प्राइस रेट में कितनी हुई कटौती

जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी, गुरुवार को सुबह मार्केट खुलने पर मारुति सुजुकी के शेयर में बड़ी हलचल देखने को मिली. मार्केट खुलते समय लगभग 9.37 बजे मारुति के स्टॉक्स में 2.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. इस दौरान एक स्टॉक की कीमत 14,524.75 रुपए दर्ज की गई. वहीं मार्केट बंद होते-होते गिरावट 2.52 फीसदी तक पहुंच गई. इस दौरान कंपनी के एक शेयर की कीमत 14,502 रुपए दर्ज की गई.

28 जनवरी को मारुति के शेयर प्राइस में कटौती

वहीं तिमाही नतीजे आने से पहले 28 जनवरी/बुधवार को मारुति सुजुकी के शेयर 2.39 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए. उस समय कंपनी के एक शेयर की कीमत 14,876 रुपए थे. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तिमाही नतीजों से पहले हुई India-EU डील के कारण शेयर बाजार में हलचल हुई और मारुति के शेयर प्राइस गिरने लगे. वहीं ब्रोकरेज इस ऑटो स्टॉक को लेकर बंटे हुए नजर आ रहे हैं.

मारुति सुजुकी पर MOSL का मत

मारुति सुजुकी की इस हालत को लेकर मोतीलाल ओसवाल (MOSL) का कहना है कि लागत के दबाव के कारण मार्जिन पर असर पड़ा. हालांकि नए वाहनों की लॉन्चिंग और एक्सपोर्ट से लॉन्ग टर्म ग्रोथ बरकरार रहेगी. मोतीलाल ओसवाल ने 18,197 के नए टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक में खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी. हालांकि ये कीमत पहले से कम है. इससे पहले 19,937 रुपए का टारगेट प्राइस था. मार्केट शेयर में रिकवरी होने पर स्टॉक की री-रेटिंग की जा सकती है.

सिटी ने बनाए रखी बाय रेटिंग

वहीं सिटी ब्रोकरेज ने बाय रेटिंग बरकरार रखी है. उन्होंने टारगेट प्राइस को घटा दिया है. पहले टारगेट प्राइस 19,000 रुपए थे, जो अब कम होकर 18,200 रुपए कर दिया गया है. सिटी का कहना है कि क्वार्टर-3 के नतीजे अच्छे होने की उम्मीद थी लेकिन ये अनुमान से कम रहे. हालांकि शॉर्ट टर्म का अच्छा आउटलुक बना हुआ है. 

कमोडिटी के कारण कमाई में कटौती

मारुति सुजुकी के घटते स्टॉक रेट पर मॉर्गन स्टेनली ने टारगेट प्राइस घटाकर 17,804 रुपए कर दिया है. कमोडिटी की चुनौतियों को देखते हुए कटौती की गई. 

मारुति शेयर प्राइस डाउन पर जेफरीज का मत

जानकारी के अनुसार, जेफरीज ने होल्ड रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि टारगेट प्राइस को 17,500 रुपए से घटाकर 16,000 रुपए कर दिया गया है. जेफरीज का मानना है कि ग्रोथ अच्छी है लेकिन क्वार्टर 3 में जो उम्मीद थी, उस पर खरे नहीं उतरे, PV डिमांड और एक्सपोर्ट्स को लेकर जेफरीज का मत पॉजिटिव है लेकिन मार्जिन बढ़त को लेकर आशंका है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST

Chitrakoot Police Viral Video: सर निचे पैर उपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…

Last Updated: October 23, 2026 10:21:54 IST