Meerut Crime News: मेरठ के हरदेवनगर में शराब पार्टी के दौरान मर्दानगी पर तंज से गुस्साए विशाल ने दोस्त सनी की चाकू और ईंट से हत्या कर दी, शव को बंद कर भाग गया.
Meerut Crime News
Meerut Crime News: मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र के हरदेवनगर में शराब पार्टी के दौरान एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी शव को मकान में बंद करके अपने गांव भाग गया. सुबह कपड़ों पर खून देखकर परिजनों ने पूछा तो हत्या का खुलासा हुआ.
बहसूमा निवासी विशाल टीपीनगर के हरदेवनगर में किराये के मकान में रहता था. वहीं फाजलपुर निवासी सनी उर्फ लल्ला के साथ मजदूरी करता था. दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी. सोमवार देर रात विशाल ने सनी को अपने घर पर शराब पार्टी के लिए बुलाया था. दोनों बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान सनी ने विशाल की मर्दानगी को लेकर तंज कस दिया. सनी ने कहा कि विशाल की पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है और किसी अन्य युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया.
गुस्से में आए विशाल ने चाकू निकाल लिया और सनी के सीने पर कई वार कर दिए. इसके बाद गर्दन में भी चाकू घोंप दिया. इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने ईंट लेकर चेहरे और सिर पर भी वार किए. गंभीर चोटों के चलते सनी की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को मकान के अंदर ही छोड़ दिया और बाहर से ताला लगाकर अपने गांव बहसूमा चला गया.
मंगलवार सुबह जब विशाल उठा तो उसके कपड़ों पर खून लगा देखकर परिजनों ने पूछताछ की. नशा उतरने पर विशाल ने परिजनों को हत्या करने की बात बता दी. इसके बाद विशाल की मां उसे अपने साथ बहसूमा थाने लेकर पहुंची और बेटे द्वारा हत्या करने का खुलासा किया. बहसूमा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर टीपीनगर पुलिस को सूचना दी.
आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया. सूचना पर टीपीनगर पुलिस आरोपी को लेकर हरदेव नगर पहुंची. मकान का ताला खुलवाकर अंदर देखा तो सनी का शव पड़ा मिला. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भिजवा दिया. सनी अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे छोटा था.
हत्या की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन टीपीनगर थाने पहुंच गए और हंगामा किया. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मृतक के भाई रिंकू की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. मेरठ के एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि शराब पीने के दौरान दोनों दोस्तों में विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर विशाल ने सनी की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस का दावा है कि हत्या में अकेला विशाल ही शामिल था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: ट्रॉली के पीछे से अचानक निकली क्रेटा, सामने से आ रही स्कॉर्पियो-N से भिड़ी; देखें वीडियो
हल्दीराम 2027 के अंत तक ₹10,000 करोड़ का IPO ला सकती है. कंपनी की वैल्यूएशन…
Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के साथ…
IND vs NZ 4th ODI Weather Report: माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत-न्यूजीलैंड चौथे…
LIC ने सितंबर तिमाही में ₹7,346 करोड़ के शेयर खरीदे. L&T, Reliance और Airtel में…
Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती को छेड़छाड़ का विरोध करना…
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पर संकट! रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर पटेल…