Morgan Stanley Report : भारतीय शेयर बाजार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. Morgan Stanley Report की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर, 2026 तक सेंसेक्स 95000 अंकों को छूट सकता है.
Morgan Stanley Report: दिसंबर तक 95,000 अंकों को छू सकता है सेंसेक्स
Morgan Stanley Report Indian Share Market : ईरान और अमेरिका के बीच टेंशन कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात में तेजी से सुधार हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी देखी जा रही है. इस बीच भारतीय निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसेक्स दिसंबर, 2026 तक 95,000 के बड़े स्तर को छू सकता है. इस तरह सेंसेक्स में 22 प्रतिशत का इजाफा होगा.
मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर तक सेंसेक्स 95,000 अंकों तक पहुंच सकता है. इसके पीछे तर्क दिया गया है कि भारतीय शेयरों में एक मज़बूत तेज़ी (bull rally)आएगी. सेंसेक्स के इस लक्ष्य स्तर तक पहुंचने की 50 प्रतिशत संभावना है, जबकि 20 प्रतिशत संभावना यह भी है कि यह एक लाख अंकों का आंकड़ा पार करके लगभग 1.1 लाख अंकों तक पहुंच जाए.
दूसरी ओर रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगर बाज़ार में मंदी का दौर (bear case scenario) आता है, तो सेंसेक्स साल के अंत तक अपने मौजूदा स्तर यानी करीब 76,000 अंकों के आसपास ही रह सकता है. सेंसेक्स के लिए 95,000 अंकों के ‘बेस केस’ के लिए कई स्थितियां बन रही हैं. बताया जा रहा है कि लगातार बनी रहने वाली व्यापक आर्थिक स्थिरता, निजी निवेश में फिर से तेज़ी आने और विकास दर व महंगाई के बीच एक अनुकूल संतुलन बनने से सेंसेक्स 95,000 अंकों तक इसी साल के अंत तक जा सकता है.
मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों में शामिल रिधम देसाई और नयंत पारेख का यह अनुमान घरेलू मांग में लगातार मज़बूती और स्थिर वैश्विक विकास दर के साथ कच्चे तेल की कीमतों के नियंत्रण में रहने की धारणा पर भी आधारित है. जानकारों का भी मानना है कि इन सभी कारकों से कंपनियों की कमाई और बाज़ार के मूल्यांकन (valuations) को सहारा मिलेगा और सेंसेक्स 95,000 अंकों के स्तर पर पहुंच जाएगा.
मॉर्गन स्टेनली रिपोर्ट यह भी कहती है कि कमाई में आई यह तेजी के साथ ही बाज़ार में पर्याप्त तरलता (liquidity) और खुदरा निवेशकों की मज़बूत भागीदारी के चलते भी बाजार अच्छा प्रदर्शन करेगा.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…