<
Categories: बिज़नेस

Reliance AGM: मुकेश अंबानी ने लॉच की AI कंपनी, अगले साल लाएंगे JIO IPO

Reliance AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एनुअल जनरल मीटिंग में नई आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस की कंपनी 29 अगस्त 2025 यानी आज लॉच की हैं। साथ ही उन्होंने AI की तारीफ करते हुए अपने विचार इस संदर्भ  में प्रकट किया है।

India News (इंडिया न्यूज), Reliance Industries AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने 48 वीं एनुअल जनरल मीटिंग में आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस की तारीफ की, साथ ही शुक्रवार (29 अगस्त) को कंपनी का लेखा जोखा भी पेश किया। कंपनी के भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए देश के नामी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और जीनोमिक्स का जिक्र करते हुए कहा कि AI वर्तमान युग की ‘नई कामधेनु’ है।

डॉ. सत्या रमणी वडल्मानी को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार, 1992 में शुरू हुआ पेशेवर करियर

लोगों तक पहुंचेगी JIO की घरेलू तकनीक

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि तीन टेक्नोलॉजी सफलताएं नए युग को परिभाषित करेंगे। इनमें क्लीन एनर्जी, एआई और जीनोमिक्स शामिल हैं। उनका कहना था कि ये तीनों वर्तमान समय की ताकत हैं, जो 21वीं सदी के युग को परिभाषित करेंगी। उन्होंने कहा कि अब दुनियाभर के लोगों तक JIO की घरेलू तकनीक पहुंचेगी. जाहिर है इससे कंपनी का प्रदर्शन और भविष्य बेहतर होगा।

50 करोड़ के पार JIO यूजर्स की संख्या

मुकेश अंबानी ने जानकारी दी कि JIO के उपभोक्ताओं की संख्या 50 करोड़ को पार कर चुकी है। JIO के 5जी ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। उद्योगपति के मुताबिक, जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से 22 करोड़ से ज़्यादा यूजर्स जुड़े हैं। इस मौके पर उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही जियो अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन भी शुरू करेगा, जिससे उसके उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ेगी, साथ ही कारोबार में भी इजाफा होगा।

अब रिलायंस इंटेलिजेंस हर देशवासियों तक AI पहुंचाएगा

रिलायंस के चेयरमैन का कहना हैं कि जिस तरह JIO ने देशवासियों तक डिजिटल क्रांति पहुंचाया हैं, उसी तरह अब रिलायंस इंटेलिजेंस हर देशवासियों तक AI पहुंचाएगा। रिलायंस का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कंपनी अपने पारंपरिक तेल-से-रसायन कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल सेवाओं और स्वच्छ ऊर्जा में भारी निवेश कर रही है। जियो को भारत का सबसे बड़ा दूरसंचार ऑपरेटर बनाने, रिलायंस रिटेल को दुनिया की शीर्ष खुदरा कंपनियों में से एक बनाने और पिछले छह वर्षों में हरित ऊर्जा गीगा-फैक्ट्रियों पर अरबों रुपये का निवेश करने के बाद, अंबानी अब एआई को कंपनी के अगले बड़े विकास इंजन के रूप में देख रहे हैं।

कब हुई थी रिलायंस की स्थापना?

जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस की स्थापना 1958 में धीरुभाई अंबानी ने की थी। यह कंपनी रिफाइनिंग, मीडिया, पेट्रोकेमिकल्स सहित अलग- अलग क्षेत्रों में आगे हैं। यह कंपनी देश में सबसे बड़े समूहों में से एक है। इसकी सहायक कंपनियों में रिलायंस रिटेल, रिलायंस जियो इन्फोकॉम और रिलायंस पेट्रोलियम शामिल हैं। RIL प्रौद्योगिकी और नवाचार पर अपने फोकस के लिए जानी जाती है और अपने दूरसंचार और इंटरनेट व्यवसायों के माध्यम से भारत के डिजिटल परिवर्तन में आगे रही है।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST