<
Categories: हरियाणा

खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंची सैलजा, बोलीं- नशे के खिलाफ एकजुट होकर दें खेलों को बढ़ावा, यही होगी मेजर ध्यान चंद को सच्ची श्रद्धांजलि

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उतराखंड कांग्रेस की प्रभारी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

India News (इंडिया न्यूज), Sports Day : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उतराखंड कांग्रेस की प्रभारी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मेजर ध्यान चंद ने सुविधाओं के अभाव के चलते अपनी प्रतिभा को निखारा

इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन युवाओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे हमेशा नशे से दूर रहेंगे और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी जो नशे की गर्त में फंसती जा रही है ऐसे में हम सबको आगे आ कर युवाओं को नशों से बचाने के प्रयास करने चाहिए। खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मेजर ध्यान चंद ने सुविधाओं के अभाव के चलते जो अपनी प्रतिभा को निखारा उसकी बदौलत पुरी दुनियां में देश का नाम रोशन हुआ। उन्होंने कहा कि खेलों से मेरा विशेष लगाव इस लिए भी है कि मेरे पिता चौ. दलबीर सिंह खेलों से जुड़े रहे थे। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ना चाहिए ताकि वे देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें और युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें।

सैलजा ने खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने की शपथ भी दिलाई

सांसद ने कहा कि खेलों की सुविधाओं पर सरकार को ध्यान देना चाहिए ताकि हमारे युवा नशे की तरफ न जाकर खेलों के मैदानों में आएं। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों से कहा कि उनको खेलों से संबंधित जो भी जरूरतें लग रही हों तो बताएं ताकि सांसद कोटे से उनकी मांग को पूरा किया जा सके जिससे खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं में बढोतरी हो सके। इस दौरान  सैलजा ने खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने की शपथ भी दिलाई।

खेलों में अनुशासनहिनता की जरा भी गुंजाईश नहीं होती

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि खेलों में अनुशासनहिनता की जरा भी गुंजाईश नहीं होती इस लिए एक खिलाड़ी अपने जीवन में बेहतर अनुशासन को बनाए रखता है जिससे समाज व राष्ट्र को बेहतर बनाने में उसको पूरा योगदान रहता है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जगजीत ने मुख्य अतिथि सांसद कुमारी सैलजा का स्वागत किया। इस अवसर पर लड़के व लड़कियों के वर्ग में हॉकी के मैच भी करवाए गए। सभी खेल प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों ने मेजर ध्यान चंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान जिला कांग्रेस की प्रधान संतोष बैनीवाल, जिला कांग्रेस की महिला प्रधान कृष्णा फोगाट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप नेहरा, वीरभान मेहता, अमीर चंद चावला, नवीन केडिया, राजेश चाडीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग व खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST