FSSAI : राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूध में मिलावट की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, दूध विक्रेताओं को एफएसएसएआई का पंजीकरण और लाइसेंसिंग जरूरी कर दिया गया है.
दूध कारोबारियों के लिए FSSAI रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस हुआ अनिवार्य
FSSAI: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दूध उत्पादकों और दूध विक्रेताओं के लिए एक सलाह जारी किया है और निर्देश दिया है कि जो डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य नहीं हैं, वे अपने खाद्य व्यवसाय संचालन को शुरू करने या जारी रखने से पहले अनिवार्य पंजीकरण या लाइसेंस प्राप्त कर लें.
11 मार्च को जारी किए गए इस सलाह में नियामक ने कहा कि उसे यह जानकारी मिली है कि कुछ दूध उत्पादक और विक्रेता बिना पंजीकरण कराए या खाद्य व्यवसाय गतिविधियों को संचालित करने के लिए लाइसेंस प्राप्त किए बिना ही काम कर रहे हैं.
एफएसएसएआई ने स्पष्ट किया कि सहकारी समिति अधिनियम के तहत डेयरी सहकारी समितियों के पंजीकृत सदस्यों को छोड़कर, जो अपना संपूर्ण दूध उत्पादन समिति को ही आपूर्ति करते हैं, सभी दूध उत्पादकों को प्राधिकरण के साथ पंजीकरण कराना जरूरी है. यह दूध बेचने वाले विक्रेताओं पर भी लागू होती है.
नियामक ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूध में मिलावट की हालिया घटनाओं बहुत ज्यादा देखने को मिली है जिसे देखते हुए पंजीकरण और लाइसेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए.
नियमों को लागू करने के लिए निर्देश
नियमों को लागू करने के लिए, एफएसएसएआई ने केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन अधिकारियों से नामित अधिकारियों, केंद्रीय लाइसेंसिंग अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को यह सत्यापित करने का निर्देश दिया कि दूध उत्पादकों और विक्रेताओं के पास, जहां भी लागू हो, वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या लाइसेंस हैं या नहीं.
अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे उत्पादकों और दूध विक्रेताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले दूध का समय-समय पर जांच करें ताकि भंडारण के लिए उचित तापमान और रखरखाव मानकों को सुनिश्चित पालन किया जा सके.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…