<
Categories: बिज़नेस

NHAI के बड़ा कदम, अब Delhi से Dehradun का सफर महज 2 घंटे में होगा पूरा, मिलेगी ये खास सुविधाएं

Delhi Dehradun Expressway: अब दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर पहले से ज्यादा सुविधाजनक होने वाला है. दरअसल NHAI ने एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई बड़ा कदम उठाया है.

NHAI project on Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होने जा रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए नए पार्किंग स्थल और विश्राम केंद्र विकसित करने की बड़ी योजना शुरू की है. ये सभी सुविधाएं दिल्ली खंड में अक्षरधाम जंक्शन से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक उपलब्ध कराई जाएंगी.  NHAI ने बताया कि इन स्थलों को ‘डिजाइन, निर्माण, संचालन और हस्तांतरण’ (DBOT) मॉडल पर तैयार किया जाएगा. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी. परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों को रास्ते में रुकने, आराम करने और बुनियादी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए बेहतरीन विकल्प मिलेंगे.

तीन मुख्य स्थानों पर बनेगा पार्किंग और आराम स्थल

एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड में तीन प्रमुख जगहों पर ये आधुनिक पार्किंग और आराम केंद्र विकसित किए जाएंगे। पहला स्थान पूर्वी दिल्ली में जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय के पास होगा. दूसरा गांधी नगर बाजार के पास और तीसरा गीता कॉलोनी के पास बनाया जाएगा. गांधी नगर में करीब 1.4 हेक्टेयर, DM कार्यालय के पास 0.8 हेक्टेयर और गीता कॉलोनी में 0.78 हेक्टेयर जमीन पर यह काम होगा.

इन केंद्रों पर यात्रियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा कक्ष, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइटें, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग फीस सिस्टम और पार्किंग कैपेसिटी इंडिकेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा कुल पार्किंग का 10 प्रतिशत हिस्सा विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए सुरक्षित रहेगा, ताकि भविष्य में बढ़ते ईवी उपयोग को ध्यान में रखा जा सके.

यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं

पार्किंग स्थलों के अलावा इन विश्राम केंद्रों पर यात्रियों की रोज़मर्रा की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा. यहां खाने-पीने की दुकानें, एटीएम, हवा भरने के स्टेशन और प्रदूषण जांच केंद्र (PUC) भी स्थापित किए जाएंगे। NHAI ने कहा है कि इन जगहों को न केवल सुविधाजनक बनाया जाएगा बल्कि उनका डिजाइन भी आकर्षक और पर्यावरण के अनुकूल होगा.

समय और ऊर्जा की होगी बचत

इन सुविधाओं के विकसित होने के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना न सिर्फ आसान बल्कि आरामदायक भी हो जाएगा. यात्री सफर के दौरान सुरक्षित रूप से रुक सकेंगे, अपने काम निपटा सकेंगे और थोड़ी देर विश्राम के बाद यात्रा को दोबारा शुरू कर सकेंगे. इस एक्सप्रेसवे के चालू हो जाने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी केवल 2 से 2.5 घंटे में तय की जा सकेगी. वर्तमान में यह यात्रा 5 से 6 घंटे में पूरी होती है. इससे यात्रियों का कीमती समय बचेगा और दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी भी और बेहतर होगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST