<

Jaislamer Bus Accident कैसे हुआ और अब तक इसमें क्या- क्या खुलासे हुए? जानें

Jaisalmer Bus Fire Accident: जोधपु और जैसलमेर के बीच मंगलवार दोपहर के वक्त एक भीषण दुर्घटना घटी जिसमें बस में आग लग गई, जिसमें अब तक 20 लोगों के बुरी तरह जलने की आशंका भी है. आइए पूरी खबर विस्तार से देखे.

Rajasthan Bus Fire Tragedy: राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर के बीच चल रही AC स्लीपर बस में दोपहर को भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस दर्दनाक घटना में अब तक 20 यात्रियों के जिंदा जल जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य देर शाम तक जारी रहा.

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

घटना जैसलमेर-जोधपुर हाईवे की है. यह बस जैसलमेर से जोधपुर आ रही थी. हादसे के समय बस में कुल 57 यात्री सवार थे. अचानक चलते वाहन में आग लगने से लोगों में भगदड़ मच गई. आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. धुएं और लपटों के बीच कई यात्री बाहर निकलने में असमर्थ रहे. इस दौरान 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 15 लोग झुलसकर घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों के इलाज में जुटी है. इनमें से कई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

16 यात्रियों को ग्रीन कॉरिडोर बना कर

सबसे भयावह स्थिति तब सामने आई जब हादसे में झुलसे 16 यात्रियों को जोधपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया. करीब 275 किलोमीटर की इस दूरी में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की. कई यात्री 70 प्रतिशत तक झुलस चुके थे. रास्ते में ही एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया.

दुर्घटना में कई परिवार उजड़ गए. जोधपुर के बालेसर क्षेत्र के लावारान शेतरावा निवासी महेंद्र, उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा भी इसी बस में सवार थे. सभी के सफर करने की पुष्टि वहां लगे CCTV फुटेज से हुई है. महेंद्र जैसलमेर में गोला-बारूद डिपो में कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ इंद्रा कॉलोनी में किराए पर रहते थे. हादसे के बाद सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाने में लगे हैं.

सीएम भजनलाल स्पेशल जैट से पहुंचे जैसलमेर

मौके का जायजा लेने और घायलों को देखने के लिए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा स्पेशल जैट से जैसलमेर पहुंचे. उनके साथ चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी हैं, एयरपोर्ट से सीएम सीधे जैसलमेर बस हादसे के घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. इसके बाद वहां से वह जोधपुर जाएंगे, जहां पर गंभीर रूप से झुलसे लोगों से मुलाकात करेंगे.

हादसे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी दी प्रतिक्रिया

जैसलमेर बस हादसे पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो एवं झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST