Petrol-Diesel Price Hike: इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले और स्टेट ऑफ हॉर्मूज के बंद होने का असर कई देशों पर पड़ रहा है. ईरान के पलटवार से दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल का संकट गहरा गया है. यहां तक की गैस की समस्या भी बढ़ती जा रही है. पेट्रोल और डीजल की कमी से एशियाई देश ही नहीं बल्कि अमेरिका में दिक्कत होने शुरू हो गई है. इस बीच निजी कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy Petrol Price) द्वारा तेल के दाम बढ़ाने के बाद अब निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी शेल इंडिया (Shell India Fuel Price Hike) ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा कर दिया है.
निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी शेल इंडिया की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक, बुधवार (01 अप्रैल, 2026) से उनके आउटलेट्स पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. इस फैसले के बाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शेल आउटलेट्स पर पेट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद सामान्य पेट्रोल की कीमत 119.85 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम पावर वेरिएंट की कीमत 129.85 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.
नायरा कंपनी भी बढ़ा चुकी है कीमत
इससे पहले नायरा एनर्जी (Nayara Energy Petrol Price) भी पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ा चुकी है. वहीं, शेल इंडिया डीजल में 25.01 प्रति लीटर का भारी इजाफा किया गया है. इसके पाद सामान्य डीजल की कीमत बढ़कर 123.52 रुपये प्रति लीटर हो गई है, वहीं प्रीमियम डीजल 133.52 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
15 दिन पहले भी किया था ईंधन के दामों में इजाफा
इससे पहले भी शेल कंपनी ने 15 दिन पहले कुछ फिलिंग स्टेशनों पर मामूली संशोधन करते हुए पेट्रोल में 2 रुपये से 2.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था, जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 108.50 रुपये पहुंच गई थी, जबकि और डीजल की कीमतें 93.50 आ गई थीं. नई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं.