<
Categories: बिज़नेस

Petrol Diesel Price Today: बजट 2026 के बाद तेल का दाम बढ़ा या घटा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कल यूनियन बजट पेश किया. तो चलिए जानते हैं कि इसके पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़े हैं या घटे हैं.

Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. इस बीच, देश की तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट कीमतें जारी कर दी हैं. डेटा के मुताबिक आज (सोमवार,2 फरवरी, 2026) फ्यूल रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि देश की तेल कंपनियां हर सुबह छह अलग-अलग शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. इसलिए, अपनी गाड़ी का टैंक भरवाने से पहले अपडेटेड फ्यूल रेट चेक कर लें.

2 फरवरी 2026 को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का दाम?

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹94.72 ₹87.62
मुंबई ₹104.21 ₹92.15
कोलकाता ₹103.94 ₹90.76
चेन्नई ₹100.75 ₹92.34
अहमदाबाद ₹94.49 ₹90.17
बेंगलुरु ₹102.92 ₹89.02
हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
जयपुर ₹104.72 ₹90.21
लखनऊ ₹94.69 ₹87.80
पुणे ₹104.04 ₹90.57
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
इंदौर ₹106.48 ₹91.88
पटना ₹105.58 ₹93.80
सूरत ₹95.00 ₹89.00
नासिक ₹95.50 ₹89.50

2022 से स्थिर हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें

मई 2022 से केंद्र सरकार और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हो गई हैं.हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव होता रहता है, लेकिन भारतीय कस्टमर्स के लिए कीमतें काफी हद तक स्थिर रही हैं.

SMS से अपने शहर में कीमतें कैसे चेक करें?

अगर आप मोबाइल से फ्यूल की कीमतें चेक करना चाहते हैं तो प्रोसेस आसान है.

  • इंडियन ऑयल कस्टमर्स: अपना शहर कोड टाइप करें और इसे ‘RSP’ के साथ 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL कस्टमर्स: 9223112222 पर ‘RSP’ टेक्स्ट करें.
  • HPCL कस्टमर्स: 9222201122 पर ‘HP Price’ टेक्स्ट करें.

ऐसे तय होती है पेट्रोल-डीज़ल की कीमत

देश में क्रूड ऑयल प्रति बैरल के हिसाब से आता है और एक बैरल में करीब 158 लीटर तेल होता है. इस क्रूड ऑयल को रिफाइन करके इससे पेट्रोल और डीजल निकाला जाता है. इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केंद्र और राज्य सरकारों के अलग-अलग टैक्स के साथ VAT और कमीशन भी जुड़ जाता है. इस वजह से हर शहर में इनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से मिली पहचान

लुधियाना (पंजाब), मार्च 16: आयुर्वेद ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित…

Last Updated: March 17, 2026 06:41:17 IST

शर्मनाक! सरकारी अस्पताल के ICU के बिस्तर पर बेबस मां को कुतर गए चूहे, रूह कंपा देने वाली घटना

भाईंदर के सरकारी अस्पताल के ICU में रूह कंपा देने वाली घटना! वेंटिलेटर पर लेटी…

Last Updated: March 17, 2026 00:03:44 IST

जिस पत्नी के लिए परिवार को छोड़ा, वही मिली प्रेमी के साथ कमरे में… फिर जो हुआ, जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

अलीगढ़ न्यूज: साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक कपल की कहानी अब…

Last Updated: March 16, 2026 23:13:10 IST

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल…

Last Updated: March 16, 2026 22:44:40 IST

Bihar Crime: पहले बुलाया घर फिर…; सुबह सड़क किनारे मिला इंटर के छात्र का लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Bhojpur Inter Student Murder: परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली…

Last Updated: March 16, 2026 22:10:38 IST

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट…

Last Updated: March 16, 2026 22:11:10 IST