<

Kanpur: युवक पर पेशाब और मारपीट! जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाले रोहित वर्मा के फोन में छिपा था उसका असली चेहरा

Kanpur Sex Racket: यूपी के कानपुर में कई समय से कुछ ऐसा चल रहा था जिसे जानकर हर कोई हैरान था. इस बड़े अपराध का भंडाफोड़ 3 अप्रैल को हुआ जब कानपुर के रावतपुर पुलिस थाना क्षेत्र में, कोलकाता की एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने रोहित वर्मा को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

Kanpur Sex Racket: यूपी के कानपुर में कई समय से कुछ ऐसा चल रहा था जिसे जानकर हर कोई हैरान था. इस बड़े अपराध का भंडाफोड़ 3 अप्रैल को हुआ जब कानपुर के रावतपुर पुलिस थाना क्षेत्र में, कोलकाता की एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने रोहित वर्मा को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. ये शख्स खुद को एक पत्रकार बताता है. जांच के दौरान एक ऐसी चीज हाथ लगी जिसने पूरी पुलिस टीम को चौंका दिया, दरअसल, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने रोहित के फोन से शहर के 19 होटलों की एक सूची बरामद की, बता दें कि ये वो जगहें थीं जहां वो महिलाओं को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाता था और फिर उनका शोषण भी करता था.

शमर्सार कर देने वाले वीडियो वायरल

वहीं अब इस मामले में एक और बड़ी चीज पुलिस के हाथ लगी है. बता दें कि अब, रोहित के कई चौंकाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में उसे एक युवक पर पेशाब करते हुए, दूसरे के साथ मारपीट करते हुए, और पुलिस की टोपी पहनकर गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है. एक खास वीडियो में तो उसे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जन्मदिन की पार्टी मनाते हुए बीयर स्प्रे करते हुए भी देखा गया है.

घिनौना वीडियो वायरल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित वर्मा के फोन से बरामद वीडियो उसकी आपराधिक मानसिकता और उसके रसूख की कहानी बयां करते हैं. फुटेज में उसकी गंदगी साफ़ झलक रही है. इस वायरल वीडियो में वो एक युवक पर पेशाब करके मानवीय गरिमा की पूरी तरह से हदें पार करते हुए दिखाई दे रहा है. इसके अलावा, कानून के राज का मज़ाक उड़ाते हुए, उसे पुलिस की टोपी पहनकर सोशल मीडिया रील्स बनाते हुए भी देखा गया है. इन वीडियो के सामने आने से पूरे शहर में  बवाल मच गया है और पुलिस अब हर एक क्लिप का बारीकी से डिजिटल फोरेंसिक विश्लेषण कर रही है.

Heena Khan

Recent Posts

लुंगी-टीशर्ट पहन घर के बरामदे में जमीन पर बैठे संजय मिश्रा, गांव से वायरल हुआ वीडियो, सादगी देख लोग हुए मुरीद

Sanjay Mishra Viral Video: अभिनेता संजय मिश्रा का बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव…

Last Updated: October 26, 2026 20:38:14 IST

Bihar TRE-4: शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की तारीख बढ़ी; क्या है आखिरी तारीख?

Bihar TRE 4: बिहार में जो लोग सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं…

Last Updated: October 26, 2026 20:17:49 IST

गुजरात में सनसनी…पहले 8 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या, फिर खुद की जान लेने की कोशिश

Gujarat Crime News: गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के सुस्कल गांव में 8 साल के…

Last Updated: October 26, 2026 20:01:04 IST

25 वर्षों की सेवा के बाद संजीवनी हॉस्पिटल, भटार में नए सर्जिकल यूनिट का शुभारंभ

संजीवनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल — NABH एक्रेडिटेड हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सुसज्जित ICU और…

Last Updated: October 26, 2026 19:52:15 IST

व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में “आनंदम” का भव्य आयोजन, सूरत में एस्टर स्कूल की घोषणा

सूरत (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर:  व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल, वेसु, सूरत द्वारा अपने वार्षिक समारोह…

Last Updated: October 26, 2026 19:37:11 IST

800 बम धमकियां, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और कई सवाल… आखिर क्यों फैलाता था दहशत?

Bomb Threats: देशभर के कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप…

Last Updated: October 26, 2026 19:35:26 IST