<
Categories: बिज़नेस

Petrol Diesel Price 24 August: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, टंकी फुल कराने से पहले जान लें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 24 August | Aaj Petrol Diesel Ka Bhav Kya Hai: पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25 मई को हुए बड़े बदलाव के बाद से स्थिर बनी हुई हैं. उस समय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

Petrol Diesel Price Today 24 August | Aaj Petrol Diesel Ka Bhav Kya Hai: सोमवार को तेल की कीमतों में कमी आने के बाद भी भारत के बड़े शहरों में फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ. देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज की वजह से पेट्रोल और डीजल के रेट में अंतर होता है. यही वजह है कि कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही तेल के दाम बदल जाते हैं. कंपनियां सुबह 6 बजे तेल के रेट जारी करती हैं. तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में सामान्य से लेकर प्रीमियम पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है.

सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) फिलहाल वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का पूरा असर ग्राहकों पर नहीं पड़ने दे रही हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25 मई को हुए बड़े बदलाव के बाद से स्थिर बनी हुई हैं. उस समय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

24 अगस्त को अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम चेक करें

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
नई दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
गुरुग्राम ₹102.97 ₹95.64
चेन्नई ₹107.76 ₹99.55
बेंगलुरु ₹111.68 ₹99.56
चंडीगढ़ ₹101.54 ₹89.47
हैदराबाद ₹115.69 ₹103.82
जयपुर ₹112.69 ₹97.78

घर पर कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का दाम

आप घर बैठे सिर्फ़ एक मैसेज से अपने नज़दीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीज़ल के लेटेस्ट रेट पता कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, अपने मोबाइल से 92249 92249 पर ‘RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड’ लिखकर SMS भेजें. उदाहरण के लिए, दिल्ली के लिए, बस इस नंबर पर “RSP 102090” भेजें और आपको दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल के प्राइस की जानकारी मिल जाएगी. आप अपने स्मार्टफ़ोन पर इंडियनऑयल वन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं ताकि नज़दीकी पंप का पता लगा सकें और रोज़ाना तेल के प्राइस देख सकें.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST