UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 17 वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले हुए हैं. आंजनेय कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला. कई प्रमुख विभागों में नई तैनाती के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदली गई हैं.
सीएम योगी आदित्यनाथ
UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 17 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. देर रात जारी हुई इस सूची में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. सबसे ज्यादा चर्चा मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर रहे आंजनेय कुमार सिंह की विदाई को लेकर है.
सिक्किम कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह लंबे समय से उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे. रामपुर के जिलाधिकारी रहते हुए आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों में उनकी कार्रवाई काफी चर्चा में रही थी. केंद्र सरकार ने उन्हें लगातार सात बार सेवा विस्तार दिया था. हालांकि, इस बार उनकी प्रतिनियुक्ति आगे नहीं बढ़ाई गई. 14 अगस्त को कार्यकाल पूरा होने के बाद वह अवकाश पर चले गए थे. अब उन्हें उनके मूल कैडर सिक्किम के लिए रिलीव कर दिया गया है.
आंजनेय सिंह की जगह अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है. वहीं, प्रयागराज राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) रहे सोम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है.
तबादला सूची में कई प्रमुख विभागों में भी बदलाव हुआ है. गोरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक आयुष और मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन की जिम्मेदारी दी गई है. प्रमोद कुमार उपाध्याय को ग्राम्य विकास आयुक्त बनाया गया है. मासूम अली सरवर को जल निगम (नगरीय) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है और उन्हें अमृत योजना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
योगेश कुमार को जल निगम (ग्रामीण) का नया एमडी बनाया गया है. डॉ. राज शेखर को नियोजन विभाग में सचिव और कुमार प्रशांत को सहकारिता विभाग का आयुक्त एवं निबंधक बनाया गया है. गुरुत्ता श्रीनिवासुलु को राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है, जबकि अमृत पाल कौर को यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी मिली है.
इससे तीन दिन पहले ही यूपी में 9 IPS अधिकारियों के तबादले हुए थे. सात जिलों के SP/SSP बदले गए थे. अब IAS अधिकारियों के फेरबदल से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए गए हैं.
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…
India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…
Rohit Sharma Score | IND vs WI 3rd ODI: वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे…
Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…
राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…