EPFO के विड्रॉल नियमों में सरकार बड़ा बदलाव कर सकती है. ताकि मेंबर्स को अपनी सेविंग्स का ज्यादा इस्तेमाल करने की आजादी मिल सके.
EPFO withdrawal rules
EPFO withdrawl rules: सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नियमों में बदलाव पर विचार कर रही है ताकि मेंबर्स को अपनी बचत का अधिक उपयोग करने की स्वतंत्रता मिल सके. मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी आवास, विवाह और शिक्षा जैसे उद्देश्यों के लिए निकासी की सीमा को आसान बनाने पर काम कर रहे हैं.
दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने मनीकंट्रोल को बताया कि हालांकि अभी कोई समय-सीमा तय नहीं है लेकिन केंद्र एक साल के भीतर ये बदलाव लाने पर विचार कर रहा है. एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हम सदस्यों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाना चाहते यह उनका पैसा है उन्हें अपनी ज़रूरतों के अनुसार अपने फंड का प्रबंधन करने की आज़ादी होनी चाहिए.
मनीकंट्रोल ने जुलाई में पहले बताया था कि सरकार एक नए फ्रेमवर्क पर विचार कर रही है जिसके तहत EPFO सदस्यों को हर 10 साल में एक बार पूरी राशि या उसका एक हिस्सा निकालने की अनुमति दी जा सकती है. एक अधिकारी ने कहा था कि हर 10 साल में प्रत्येक EPFO मेंमबर की संचित राशि में कुछ वृद्धि होगी उन्हें यह तय करना होगा कि उन्हें क्या करना है.
ये बदलाव EPFO नियमों को अधिक लचीला और जीवन के विभिन्न चरणों में सदस्यों की वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा हैं.
विशेषज्ञों का मानना है कि नियमों में ढील देना विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वर्ग के ग्राहकों के लिए मददगार होगा जिन्हें अक्सर तत्काल नकदी की आवश्यकता होती है.
भारत में कितने लोग कर रहे सालाना 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई? चौंका देगा आंकड़ा
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…
CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के…
LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…
Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…
Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…