<
Categories: बिज़नेस

PM Fasal Bima Yojana 2025: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! फसल बर्बाद हुई तो अब सरकार भरेगी पूरा मुआवजा; कृषि मंत्री का धमाकेदार ऐलान!

PM Fasal Bima Yojana 2025:केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. कृषि मंत्रालय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा के कवर का दायरा पहले से बढ़ा दिया है. इसी खुशखबरी का ऐलान खुद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है.

PM Fasal Bima Yojana 2025 Update: देश के किसानों के लिए पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan 21st Installment) जारी होने के बाद दूसरी बड़ी खुशखबरी आ गई है. केंद्र सरकार ने फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. सरकार ने किसानों के मांग को स्वीकार कर लिया है, जिसके लिए वह सालों से कहते आ रहे हैं. किसानों के लिए सबसे बड़ा दिक्कत यही होती है, जब मेहनत से उगाई हुई फसल अचानक से बर्बाद हो जाए, कोई जंगली जानवर उसे खराब कर दे, तेज बारिश और जलभराव में डूब जाए. किसानों के लिए फसल का नुकसान होने का मतलब है कि उनके पूरे 6 महीने की कमाई एक बार में खत्म हो जाना. यह एक ऐसा दुख है जिसे शायद हर कोई नहीं समझ पाता है. लेकिन अब सरकार ने इस चिंता को दूर कर दिया है. जिससे किसान अब एक राहत भरी सांस ले सकते हैं. 

शिवराज सिंह चौहान ने दी किसानों को खुशखबरी

केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “आज आपको एक खुशखबरी दे रहा हूं. प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान पर हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनाई है. लेकिन इसमें दो नुकसान कवर नहीं थे, जिसकी लंबे समय से आप मांग कर रहे थे. पहला- जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान, दूसरा- अतिवृष्टि के कारण बाढ़ या जलभराव के कारण फसलों को होने वाला नुकसान.”

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि “अब मैं आपको प्रसन्नता के साथ यह सूचना दे रहा हूं कि ये दोनों नुकसान भी फसल बीमा योजना में कवर कर लिए गए हैं. अगर जंगली जानवर फसलों का नुकसान करते हैं तो भी नुकसान की भरपाई होगी और जलभराव के कारण भी अगर फसल खराब होती है तो भी नुकसान की भरपाई होगी. प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद! अब देर मत कीजिए. जल्द ही अपनी फसल का बीमा करवाइए.”

कैसे होगा पूरा प्रोसेस?

बता दें कि, पहले भी किसान प्राकृतिक आपदाओं में फसल के लिए बीमा क्लेम कर सकते थे. लेकिन उस समय जंगली जानवरों और जलभराव से होने वाला नुकसान शामिल नहीं था. जिसके कारण जंगलों की पास वाली जमीन पर खेती करने वाले किसान ज्यादा परेशान रहते थे. लेकिन केंद्र सरकार ने अब नियम बदल दिए हैं. अब ऐसी फसलें भी बीमे में कवर होंगी और इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं. 

किसानों को हुआ डबल फायदा

बता दें कि, हाल ही में किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का पूरा पैसा मिल चुका है. सभी के खाते में योजना के 2 हजार रुपये आ चुके हैं. वहीं अब  फसल बीमा में हुए बदलाव से किसानों को डबल फायदा हुआ है. सरकार का दावा है कि इससे किसानों की कमाई सुरक्षित होगी और छोटे किसान इसका फायदा उठा सकेंगे.  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST