<
Categories: बांग्ला

Kolkata Earthquake: भूकंप से तेज झटकों से कांपा कोलकाता, घर छोड़कर बाहर निकले लोग; बांग्लादेश रहा केंद्र

Earthquake in Kolkata: बांग्लादेश के ढाका में 5.5 तीव्रता के झटके महसूस हुए हैं. भुकंप का केंद्र नरसिंगडी में था. कोलकाता का उत्तरी क्षेत्र भी इसके प्रभाव में आया. यहां पर भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए.

Kolkata Earthquake: आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) भूकंप के झटकों से दहल उठा. बंगाल के कई जिलों में भूकंप (Kolkata Earthquake) के झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी शुक्रवार सुबह भुकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 5.5 थी. यह झटके सुबह करीब 10.08 मिनट पर महसूस किए गए थे. यह भूकंप करीब 10 किलोमीटर गहराई पर आया था. इससे कई इलाकों में भारी नुकसान की आशंका है. 

राजधानी ढाका रहीं भूकंप का केंद्र

कोलकाता के अलावा बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं, जैसे-  मालदा, नादिया, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर और हुगली आदी. यह भूकंप के झटके केवल पश्चिम बंगाल में सीमित नहीं रहे.  त्रिपुरा के कई हिस्सों में भी झटकों को महसूस किया गया. जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सबसे पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

पाकिस्तान में भी सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिसके कारण कई लोग घबराकर घर के बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 दर्ज की गई थी. इस भूकंप का केंद्र मीन से करीब 135 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. हालांकि, भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. वहीं अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके तड़के सुबह महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बांग्लादेश में भूकंप का पहला झटका रात करीब 1.59 बजे महसूस किया गया. इसका केंद्र लगभग 190 किलोमीटर गहराई पर था. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में 5.2 की तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST