<
Categories: बिज़नेस

PM Kishan 24th Installment Update: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर! किस्त आने से पहले पोर्टल पर शुरू हुईं 4 ऐसी खास सुविधाएं, जो आपका काम बेहद आसान बना देंगी. जानिए क्या है नया...

PM Kishan 24th Installment Update: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि सरकार की तरफ से अगली किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर किसानों की सुविधा के लिए कई काम की ऑनलाइन सेवाएं शुरू कर दी गई हैं.

अब किसानों को अपने आवेदन में सुधार करने या किसी समस्या के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. किसान घर बैठे ही पोर्टल के जरिए ये 4 जरूरी काम निपटा सकते हैं:  

1. अधूरी जानकारी ऐसे करें पूरी (Update Missing Information)

  • अगर आपके आवेदन पत्र में कोई जानकारी छूट गई है या अधूरी दर्ज है, तो आप इसे पोर्टल पर खुद ठीक कर सकते हैं.
  • इसके लिए पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और ‘Update Missing Information’ वाले विकल्प को चुनें.
  • अब अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें.
  • आपकी जो भी जानकारी अधूरी होगी, वह स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी. उसमें सही ब्यौरा भरकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें.

2. मोबाइल नंबर अपडेट करें (Update Mobile Number)

अक्सर किसान अपना नया मोबाइल नंबर इस्तेमाल करने लगते हैं या फिर आधार से नया नंबर लिंक कराते हैं. योजना की हर किस्त का अलर्ट और मैसेज सही समय पर पाने के लिए पोर्टल पर नया नंबर अपडेट करना जरूरी है.

  • इसके लिए पोर्टल पर मौजूद ‘Update Mobile Number’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करके अपना रिकॉर्ड खोजें.
  • रिकॉर्ड सामने आने के बाद मांगी गई जानकारी भरें और अपना नया मोबाइल नंबर आसानी से अपडेट कर लें.

3. अपात्र होने पर पैसे वापस करने की सुविधा (Online Refund)

यदि कोई व्यक्ति योजना के नियमों के तहत पात्र (Eligible) नहीं है, लेकिन गलती या अज्ञानता के कारण उनके खाते में किस्त के पैसे आ गए हैं, तो वे ऑनलाइन माध्यम से पैसे वापस कर सकते हैं.

  • इसके लिए पोर्टल पर उपलब्ध ‘Online Refund’ वाले विकल्प पर जाना होगा.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा डालकर ‘Get OTP’ पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का पालन करते हुए रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर लें.

4. अधिकारियों से संपर्क करने की जानकारी (Point of Contact)

अगर आपकी किस्त रुकी हुई है या योजना से जुड़ी कोई समस्या हल नहीं हो रही है, तो आप सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं.

  • पोर्टल पर ‘Search your Point of Contact (POC)’ का विकल्प दिया गया है.
  • अगर आपको राज्य स्तर के अधिकारी से बात करनी है, तो ‘State Nodal Contact Detail’ पर क्लिक करें.
  • जिला स्तर की समस्या के लिए ‘Search District Nodal’ का विकल्प चुनें.
  • अपना राज्य और जिला चुनने पर संबंधित अधिकारी का नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी सामने आ जाएगी.
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST

मेरठ मुस्लिम पड़ोसी से शादी करने पर मचा बवाल, परिवार ने दर्ज कराया अपहरण का केस; लड़की ने कहा-मेरे पति…

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…

Last Updated: November 14, 2026 14:14:27 IST