Live TV
Search
Home > बिज़नेस > पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर! किस्त आने से पहले पोर्टल पर शुरू हुईं 4 ऐसी खास सुविधाएं, जो आपका काम बेहद आसान बना देंगी. जानिए क्या है नया...

Written By:
Last Updated: 2026-10-04 12:55:04

Mobile Ads 1x1

देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि सरकार की तरफ से अगली किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर किसानों की सुविधा के लिए कई काम की ऑनलाइन सेवाएं शुरू कर दी गई हैं.

अब किसानों को अपने आवेदन में सुधार करने या किसी समस्या के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. किसान घर बैठे ही पोर्टल के जरिए ये 4 जरूरी काम निपटा सकते हैं:  

1. अधूरी जानकारी ऐसे करें पूरी (Update Missing Information)

  • अगर आपके आवेदन पत्र में कोई जानकारी छूट गई है या अधूरी दर्ज है, तो आप इसे पोर्टल पर खुद ठीक कर सकते हैं.
  • इसके लिए पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और ‘Update Missing Information’ वाले विकल्प को चुनें.
  • अब अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें.
  • आपकी जो भी जानकारी अधूरी होगी, वह स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी. उसमें सही ब्यौरा भरकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें.

2. मोबाइल नंबर अपडेट करें (Update Mobile Number)

अक्सर किसान अपना नया मोबाइल नंबर इस्तेमाल करने लगते हैं या फिर आधार से नया नंबर लिंक कराते हैं. योजना की हर किस्त का अलर्ट और मैसेज सही समय पर पाने के लिए पोर्टल पर नया नंबर अपडेट करना जरूरी है.

  • इसके लिए पोर्टल पर मौजूद ‘Update Mobile Number’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करके अपना रिकॉर्ड खोजें.  
  • रिकॉर्ड सामने आने के बाद मांगी गई जानकारी भरें और अपना नया मोबाइल नंबर आसानी से अपडेट कर लें.   

3. अपात्र होने पर पैसे वापस करने की सुविधा (Online Refund)

यदि कोई व्यक्ति योजना के नियमों के तहत पात्र (Eligible) नहीं है, लेकिन गलती या अज्ञानता के कारण उनके खाते में किस्त के पैसे आ गए हैं, तो वे ऑनलाइन माध्यम से पैसे वापस कर सकते हैं.

  • इसके लिए पोर्टल पर उपलब्ध ‘Online Refund’ वाले विकल्प पर जाना होगा.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा डालकर ‘Get OTP’ पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का पालन करते हुए रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर लें.

4. अधिकारियों से संपर्क करने की जानकारी (Point of Contact)

अगर आपकी किस्त रुकी हुई है या योजना से जुड़ी कोई समस्या हल नहीं हो रही है, तो आप सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं.

  • पोर्टल पर ‘Search your Point of Contact (POC)’ का विकल्प दिया गया है.
  • अगर आपको राज्य स्तर के अधिकारी से बात करनी है, तो ‘State Nodal Contact Detail’ पर क्लिक करें.
  • जिला स्तर की समस्या के लिए ‘Search District Nodal’ का विकल्प चुनें.   
  • अपना राज्य और जिला चुनने पर संबंधित अधिकारी का नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी सामने आ जाएगी.
Tags:

MORE NEWS