<
Categories: बिज़नेस

श्रमिकों के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने लागू किए 4 नए Labour Code; जानें इसकी 8 अहम बातें

New Labour Code: भारत सरकार ने श्रमिकों के लिए एक अहम कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने नया श्रमिक कानून शुक्रवार, 21 नवंबर से लागू कर दिया है. इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री मनसुख एल० मांडविया ने दी है. आइए जानते हैं इस कानून के अहम नियम:-

New Labour Code: केंद्र सरकार ने वर्कर्स के लिए एक अहम कदम उठाया है. भारत सरकार ने आज शुक्रवार, 21 नवंबर को नया श्रमिक कानून (New Labour Code) लागू कर दिया है. आज से यह कानून सभी श्रमिकों पर लागू कर दिया जाएगा. इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री मनसुख एल मांडविया ने दी. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की, “मोदी सरकार की गारंटी है- हर श्रमिक की गरिमा का ध्यान और सम्मान.”

यह कदम दशकों में भारत के श्रम कानूनों में सबसे बड़े बदलावों में से एक है. नए नियमों से वेतन, काम के घंटों, सामाजिक सुरक्षा और नियुक्ति के मानदंडों में बदलाव आएंगे, जिसका असर कंपनियों, कारखानों, गिग वर्कर्स और सभी क्षेत्रों के कर्मचारियों पर पड़ेगा.

मांडविया ने कानून के जरूरी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए कहा- 

  • सभी श्रमिकों को समय पर न्यूनतम वेतन की गारंटी
  • युवाओं को नियुक्ति पत्र की गारंटी
  • महिलाओं के लिए समान वेतन और सम्मान की गारंटी
  • 40 करोड़ श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा की गारंटी
  • निश्चित अवधि के कर्मचारियों के लिए एक वर्ष के रोजगार के बाद ग्रेच्युटी की गारंटी
  • 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच की गारंटी
  • ओवरटाइम के लिए दोगुने वेतन की गारंटी
  • खतरनाक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 100% स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी
  • अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार श्रमिकों के लिए सामाजिक न्याय की गारंटी

इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ भारत सरकार ने चार श्रम संहिताओं वेतन संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता, 2020 को 21 नवंबर 2025 से लागू करने की घोषणा की. ये संहिताएं 29 मौजूदा श्रम कानूनों को युक्तिसंगत बनाती हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें भारत पाकिस्तान फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:39:20 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST