<

Viral Video: बनियान पहने सरकारी डॉक्टर की मंगेतर संग ड्यूटी रूम में डांस पार्टी, वीडियो वायरल होने पर नोटिस जारी

Uttar Pradesh Doctor Viral Video: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. डॉक्टर साहब अपनी मंगेतर के साथ ड्यूटी के लिए आवंटित रेस्ट रूम में डांस करते नजर आ रहे हैं.

Uttar Pradesh Doctor Viral Video: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. डॉक्टर साहब अपनी मंगेतर के साथ ड्यूटी के लिए आवंटित रेस्ट रूम में डांस करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो सरकारी अस्पताल के ड्यूटी रूम में रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई.

वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सफेद बनियान और काले लोवर में डांस करते नजर आ रहे हैं. उनकी पहचान अफकार सिद्दीकी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक डॉक्टर अपनी मंगेतर के साथ सगाई की खुशी में डांस कर रहे थे. बैकग्राउंड में बॉलीवुड का गाना चल रहा है, जिस पर दोनों खुशी से ठुमके लगा रहे हैं. डॉक्टर पिछले दो साल से कांधला CHC में तैनात थे.

डॉक्टर को नोटिस जारी

वीडियो वायरल होने के बाद CHC अधीक्षक डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी कर दिया. अधीक्षक ने इस घटना को अनुशासनहीनता बताते हुए डॉक्टर से तुरंत ड्यूटी रूम खाली भी करवाया. अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि ड्यूटी रूम मरीजों की सेवा, रेस्ट और आपातकालीन तैयारियों के लिए होता है, न कि निजी कार्यक्रमों के लिए.

अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी दिखी. लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में पहले ही डॉक्टरों की उपलब्धता और सेवाओं पर सवाल उठते रहते हैं. ऐसे में ड्यूटी रूम में डांस पार्टी होना बेहद हैरान करने वाली बात है. स्वास्थ्य विभाग इस घटना की जांच कर रहा है. शुरुआती तौर पर डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है और आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है. CHC अधीक्षक डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अस्पताल परिसर में ऐसी गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST