Policy Bazaar की रिपोर्ट के अनुसार प्रदूषण से जुड़े हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम 3 साल में 4.34 गुना बढ़े हैं. 43.5% क्लेम दिल की बीमारियों के हैं. जानिए किन उम्र के लोगों पर ज्यादा असर पड़ा।
Health Insurance: देश में बढ़ता प्रदूषण अब सिर्फ सांस से जुड़ी बीमारियों तक सीमित नहीं रह गया है. इसका असर लोगों के दिल की सेहत पर भी पड़ रहा है. इसका अंदाजा हेल्थ इंश्योरेंस के आंकड़ों से लगाया जा सकता है. Policybazaar के मुताबिक, पिछले तीन साल में प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम 4.34 गुना बढ़ गए हैं. खास बात यह है कि इन क्लेम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी दिल से जुड़ी बीमारियों की है. कंपनी का यह विश्लेषण 50,000 क्लेम के सैंपल पर आधारित है.
Policybazaar के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदूषण से जुड़े कुल हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में 43.5% हिस्सेदारी दिल से जुड़ी बीमारियों की है. वहीं, अन्य रेस्पिरेटरी इंफेक्शन यानी सांस से जुड़े संक्रमण 35% क्लेम के लिए जिम्मेदार हैं. इसके अलावा निमोनिया के 11.2% और ब्रोंकाइटिस के 6% क्लेम दर्ज किए गए हैं.ये आंकड़े बताते हैं कि खराब हवा का असर सिर्फ फेफड़ों पर नहीं, बल्कि दिल और शरीर के दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी पड़ रहा है.
उम्र के हिसाब से देखें तो कामकाजी उम्र के लोग और बुजुर्ग प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं. 31 से 55 साल की उम्र के लोगों की हिस्सेदारी कुल क्लेम में 59% है. वहीं, 55 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की हिस्सेदारी 31% है.21 से 30 साल के युवाओं की हिस्सेदारी 6.7% और 20 साल से कम उम्र के बच्चों की हिस्सेदारी 3.7% है. यानी प्रदूषण का स्वास्थ्य पर असर नौकरीपेशा और बुजुर्ग आबादी में ज्यादा दिखाई दे रहा है.
प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों का असर सिर्फ स्वास्थ्य पर नहीं, बल्कि लोगों की जेब पर भी पड़ रहा है. Policybazaar के अनुसार, FY24 में ऐसे हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम 67%, FY25 में 70% और FY26 में 53% बढ़े.वहीं, FY23 से FY26 के बीच कुल क्लेम पेआउट 4.5 गुना बढ़ गया. औसत क्लेम राशि 62,662 रुपये रही. FY24 में औसत क्लेम राशि में भी 9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
शहरों की बात करें तो प्रदूषण से जुड़े सबसे ज्यादा इंश्योरेंस क्लेम दिल्ली से आए. इसके बाद पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद का स्थान रहा. हालांकि, यह समस्या अब बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है. कुल क्लेम में टियर-2 और टियर-3 शहरों की हिस्सेदारी 55% है. इनमें दोनों श्रेणियों की हिस्सेदारी 27-27% रही. एर्नाकुलम और फरीदाबाद भी टॉप 10 शहरों में शामिल हैं.
खराब हवा का असर लोगों के इंश्योरेंस खरीदने के फैसले पर भी पड़ रहा है. Policybazaar के मुताबिक, ज्यादा प्रदूषण वाले शहरों में करीब 48% लोग अधिक हेल्थ इंश्योरेंस कवर लेना पसंद कर रहे हैं.
Policybazaar के हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस हेड रोहन गोयल के मुताबिक, प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के क्लेम में तेज बढ़ोतरी चिंता का विषय है. उन्होंने पर्याप्त बीमा कवर, समय पर इलाज और बचाव के उपायों को जरूरी बताया.
आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर से मार्च के बीच प्रदूषण से जुड़े सबसे ज्यादा क्लेम आते हैं. FY26 में इन छह महीनों की हिस्सेदारी सालभर के कुल क्लेम में 56% रही. यह वही समय है जब देश के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार 8वें दिन गिरावट, सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड; जानें 10 ग्राम का ताजा भाव
Aryavardhan Singh Death: समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत…
Gold Purity Check: सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क, 6 अंकों का HUID नंबर और BIS…
Gold Purity Check: सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क, 6 अंकों का HUID नंबर और BIS…
Watch Video: जयपुर स्थापना दिवस में सजे-धजे हाथी अचानक से बेकाबू हो गए. आसपास मौजूद…
Caught On Camera: आर्मेनिया में लाइव टीवी डिबेट के दौरान दो पैनलिस्ट आपस में भिड़…
Devdutt Padikkal Dropped Catch: भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत के बीच…