Caught On Camera: आर्मेनिया में लाइव टीवी डिबेट के दौरान दो पैनलिस्ट आपस में भिड़ गए. पूर्व राष्ट्रपति से जुड़े एक सवाल पर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
Caught On Camera: आमतौर पर टीवी डिबेट में नेताओं और पैनलिस्टों के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है, लेकिन आर्मेनिया में एक लाइव शो के दौरान मामला बहस से आगे बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया. देश की राजनीति पर चर्चा करने पहुंचे दो पैनलिस्ट अचानक एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और फिर स्टूडियो में जमकर लात-घूंसे चलने लगे. हैरानी की बात यह रही कि जिस वक्त यह सब हो रहा था, उस समय शो की लाइव स्ट्रीमिंग चल रही थी. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह पूरा मामला आर्मेनिया के सरकारी ब्रॉडकास्टर के चर्चित टीवी कार्यक्रम ‘द ग्रेट डिबेट’ का है. पिछले शुक्रवार यानी 13 नवंबर को शो में देश की राजनीति पर चर्चा के लिए पत्रकार बोरिस मुराजी और राजनीतिक विश्लेषक हारुत्युन म्क्रतचयान पहुंचे थे. शुरुआत में कार्यक्रम सामान्य तरीके से आगे बढ़ रहा था. दोनों पैनलिस्ट राजनीतिक मुद्दों पर अपनी-अपनी राय रख रहे थे, लेकिन इसी बीच एक सवाल ने पूरे शो का माहौल बदल दिया. देखते ही देखते चर्चा ने तीखी बहस का रूप ले लिया और दोनों के बीच तनाव बढ़ता चला गया.
आर्मेनिया के टीवी चैनल पर राजनीतिक बहस के दौरान का है, इंडिया में अभी हमें थोड़ी मेहनत और करनी है क्योंकि चीज़ें इतनी स्किल्ड तरीक़े से नहीं होतीं 😆 https://t.co/tS7RWbwGWz
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) November 19, 2026
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत तब हुई, जब राजनीतिक विश्लेषक हारुत्युन म्क्रतचयान ने पत्रकार बोरिस मुराजी से आर्मेनिया के पूर्व राष्ट्रपति सर्ज सरगस्यान के साथ उनके कथित निजी संबंधों को लेकर सवाल पूछ लिया. यह सवाल सुनते ही मुराजी नाराज हो गए. पूर्व राष्ट्रपति के आलोचक माने जाने वाले पत्रकार ने इसे अपमानजनक बताते हुए कड़ा विरोध जताया. इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को अपशब्द कहने लगे.
शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ जुबानी जंग चल रही थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया. दोनों पैनलिस्ट एक-दूसरे पर मुक्के और लात चलाने लगे. स्टूडियो में अचानक मचे इस हंगामे से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. लाइव प्रसारण के दौरान हुई इस घटना को देखकर शो के प्रेजेंटर और क्रू मेंबर्स तुरंत बीच-बचाव के लिए पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया गया और स्थिति को संभाला गया. इस दौरान कैमरे में कैद हुई पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
घटना के अगले दिन पत्रकार बोरिस मुराजी ने फेसबुक पर लाइव आकर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने अपने व्यवहार का बचाव करते हुए कहा कि जब म्क्रतचयान ने सारी सीमाएं पार कर दीं, तब उन्हें उन्हें सबक सिखाने के लिए ऐसा करना पड़ा. मुराजी ने यह भी कहा कि उन्होंने कुछ ऐसे कदम उठाए, जो उनके मुताबिक म्क्रतचयान के पिता को उठाने चाहिए थे. उनके इस बयान के बाद विवाद को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं.
लाइव टीवी शो में हुई इस मारपीट पर आर्मेनिया के टेलीविजन और रेडियो आयोग ने भी चिंता जाहिर की है. आयोग ने अपने बयान में कहा कि डिबेट में आमंत्रित मेहमानों की ओर से खुलेआम की गई हिंसा और अपमानजनक व्यवहार को किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता. फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस कार्यक्रम में देश की राजनीति और अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी, वही कार्यक्रम दो पैनलिस्टों की हाथापाई के कारण सुर्खियों में आ गया. लाइव कैमरे के सामने हुई इस घटना ने टीवी डिबेट के दौरान मेहमानों के व्यवहार और मर्यादा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
Policy Bazaar की रिपोर्ट के अनुसार प्रदूषण से जुड़े हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम 3 साल में…
Devdutt Padikkal Dropped Catch: भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत के बीच…
Pew Research Center Muslim Population Growth Report: प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक इस्लाम…
Watch Video: फतेहाबाद में ससुराल में महिला ने ताला तोड़ने का आरोप लगाया. इस दौरान…
श्री मिनेश के. अडानी (चेयरमैन) – बाईं ओर एवं डॉ. मुर्तुजा अली हमीद (मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक) – दाईं ओर, ऊर्जा अडानी टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड। नई दिल्ली, 19 नवंबर: कंपनी…
Samreen Murder Case: लखनऊ में समरीन हत्याकांड के आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर अपनी…