Watch Video: जयपुर स्थापना दिवस में सजे-धजे हाथी अचानक से बेकाबू हो गए. आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
राजस्तान में बेकाबू हाथियों का वीडियो वायरल
Watch Video: जयपुर स्थापना दिवस में सजे-धजे हाथी देखकर हर कोई खुश था. इसी बीच अचानक वहां भगदड़ मच गई और खुशी दहशत में बदल गई. आसमान में हो रही भव्य आतिशबाजी की आवाज से दो हाथी बेकाबू हो गए. हाथियों को भागता-दौड़ता देख लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो अब चर्चा में है. वीडियो में हाथियों के बिदकने के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है.
यह घटना बुधवार शाम 18 नवंबर को जयपुर के स्टेच्यू सर्किल पर आयोजित स्थापना दिवस के मुख्य समारोह के दौरान हुई. कार्यक्रम में दीपोत्सव और महाआरती के बाद आतिशबाजी शुरू की गई थी. इसी दौरान तेज धमाकों और शोर से वहां मौजूद दो सजे-धजे हाथी घबरा गए. हाथियों ने अचानक दौड़ना शुरू कर दिया और डिवाइडर तक पार कर गए. उन्हें इस तरह भागता देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए.
जयपुर का स्थापना दिवस समारोह में बिदक गए दो हाथी… मच गया हड़कम्प… डिवाइडर कूद भागे https://t.co/btvdMrIOG2
— एक नजर (@1K_Nazar) November 19, 2026
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथियों के अचानक बिदकने से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आम लोगों के साथ मीडियाकर्मी और कंटेंट क्रिएटर्स भी अपनी जगह छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.
हालात बिगड़ते देख जयपुर नगर निगम के अधिकारियों ने बिना देर किए आतिशबाजी बंद करवा दी. इसके बाद महावतों ने काफी मशक्कत की और दोनों हाथियों को काबू में किया. राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं मिली.
स्टेच्यू सर्किल पर आयोजित मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और जयपुर के मेयर सुनील कोठारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे. स्थापना दिवस के मौके पर दिन में गंगापोल दरवाजे पर क्रेन से भगवान गणेश का पूजन और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई थी. शहर के ऐतिहासिक स्थलों पर शहनाई वादन का आयोजन हुआ. वहीं शाम को हाथियों के बिदकने के कारण समारोह की खुशियों के बीच कुछ देर के लिए डर का माहौल पैदा हो गया.
ये भी पढ़ें: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फिलहाल जेल नहीं जाएंगे सपा नेता; ED की याचिका खारिज
Aryavardhan Singh Death: समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत…
Gold Purity Check: सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क, 6 अंकों का HUID नंबर और BIS…
Gold Purity Check: सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क, 6 अंकों का HUID नंबर और BIS…
Policy Bazaar की रिपोर्ट के अनुसार प्रदूषण से जुड़े हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम 3 साल में…
Caught On Camera: आर्मेनिया में लाइव टीवी डिबेट के दौरान दो पैनलिस्ट आपस में भिड़…
Devdutt Padikkal Dropped Catch: भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत के बीच…