<
Categories: बिज़नेस

Post Office की ये गजब स्कीम, एक बार निवेश पर बनेगा मोटा माल, जानिए पूरी बात!

Post Office Investment Plans: ये योजनाएं न केवल आपके निवेश की सुरक्षा करती हैं, बल्कि 7.5% से 8.2% तक का आकर्षक ब्याज भी देती हैं. साथ ही, इन योजनाओं पर टैक्स छूट भी मिलती है, जिससे आपकी बचत और बढ़ सकती है. आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की छह प्रमुख बचत योजनाओं के बारे में, जिनका आप लाभ उठा सकते हैं.

Post Office Best Scheme: अगर आप अपने मेहनत की कमाई को सुरक्षित जगह इन्वेस्ट करना चाहते हैं और साथ ही तगड़ा रिटर्न भी पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं आपके लिए सबसे भरोसेमंद ऑप्शन साबित हो सकती हैं. ये योजनाएं न केवल आपके निवेश की सुरक्षा करती हैं, बल्कि 7.5% से 8.2% तक का आकर्षक ब्याज भी देती हैं. साथ ही, इन योजनाओं पर टैक्स छूट भी मिलती है, जिससे आपकी बचत और बढ़ सकती है. आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की छह प्रमुख बचत योजनाओं के बारे में, जिनका आप लाभ उठा सकते हैं.

शाहबाद पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- सरकार हर स्थिति में मदद के लिए तैयार, आपदा में पक्ष, विपक्ष और आमजन को मिलकर धैर्य के सेवा करने की जरूरत

1. पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

पोस्ट ऑफिस की FD स्कीम में आप 1, 2, 3 या 5 साल के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि 5 वर्ष की FD पर आपको 7.5 परसेंट तक ब्याज मिलता है. इसके अलावा, इस योजना में निवेश करने पर आयकर की धारा 80C के तहत कर छूट भी मिलती है. यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो अपने निवेश को सुरक्षित रखना चाहते हैं और निश्चित रिटर्न चाहते हैं.

2. महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र

यह योजना खासकर महिलाओं के लिए बनाई गई है. इसमें 2 साल की अवधि के लिए इन्वेस्ट किया जा सकता है और ब्याज दर 7.5% है। निवेश की सीमा 1,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक है. ध्यान दें, यह योजना केवल 31 मार्च, 2025 तक ही उपलब्ध है. महिलाओं के लिए अपनी बचत बढ़ाने का यह एक सुनहरा अवसर है.

3. राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC)

अगर आप 5 वर्ष के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो NSC आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा. यह योजना 7.7% ब्याज देती है, जो सालाना चक्रवृद्धि होता है. यानी, आपके पैसे पर ब्याज हर साल बढ़ता रहता है. साथ ही, इस योजना में निवेश करने पर टैक्स में छूट भी मिलती है, जो इसे और भी फायदेमंद बनाता है.

4. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)

अगर 60 साल या उससे ज़्यादा उम्र के लोग सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो यह योजना उनके लिए सबसे बेस्ट है। SCSS में 5 वर्ष के लिए इन्वेस्ट किया जा सकता है और ब्याज दर 8.2% तक है. आप इसमें ज्यादा दे ज्यादा 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें हर तिमाही ब्याज मिलता है, जिससे आपकी आय नियमित रहती है.

5. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह योजना एक बेहतर विकल्प है. SSY में सालाना 250 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है. इस पर 8.2% ब्याज मिलता है। इस योजना की अवधि 15 साल है और यह 21 साल में परिपक्व होती है. यह योजना बेटी की शिक्षा और शादी के लिए एक मज़बूत आर्थिक आधार बन सकती है.

6. किसान विकास पत्र (KVP)

अगर आप चाहते हैं कि आपका निवेश दोगुना हो जाए, तो किसान विकास पत्र योजना आपके लिए सही है. इसमें आपकी जमा राशि 115 महीनों (करीब 9.5 साल) में दोगुनी हो जाती है. इस योजना पर 7.5% की ब्याज दर मिलती है और न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये से शुरू होता है. यह योजना उन लोगों के लिए अच्छी है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं.

अमेरिका में जींद के युवक की हत्या, एक अमेरिकी को शौच करने से रोका तो मारी गोली, 45 लाख रुपये खर्च कर  डोंकी रूट से गया था अमेरिका

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST