Hate Story Actress casting couch: सुरवीन चावला का नाम बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। वह कई धमाकेदार फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस के एक खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था। आज इस खबर में हम आपकों उसी खुलासे के बारे में बताने जा रहे हैं।
Surveen Chawla casting couch: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘कास्टिंग काउच‘ (Casting Couch) गंभीर मुद्दा बना हुआ है. कई कलाकार यौन उत्पीड़न, शोषण और ‘कास्टिंग काउच‘ के बारे में चौंकाने वाले खुलासे कर चुके हैं. एक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने भी ‘कास्टिंग काउच‘ और उत्पीड़न के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए थे. जिसने इंडस्ट्री में भूचाल मचा दिया था.
द मेल फेमिनिस्ट के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान, एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने शादी से पहले और बाद में कई बार उत्पीड़न का सामना करने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने एक खास घटना का भी ज़िक्र किया जब एक निर्देशक ने उन्हें किस करने की कोशिश की थी. एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने कई बार कास्टिंग काउच का अनुभव किया होगा.” उस घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मैं आपको मुंबई के वीरा देसाई रोड की ही एक कहानी सुनाती हूं. उनके ऑफिस केबिन में मीटिंग के बाद, वो मुझे गेट तक छोड़ने आए थे, और ये मेरी शादी के बाद की बात है. और अजीब बात ये थी कि हमने मीटिंग में भी इस बारे में बात की थी.” इसके अलावा, चावला ने कहा, “उन्होंने मुझसे पूछा कि सब कैसा चल रहा है और मेरे पति क्या करते हैं, और हम उनके केबिन के अंदर ही बातें कर रहे थे क्योंकि उनका ऑफिस बहुत बड़ा था.”
हेट स्टोरी 2 स्टारर एक्ट्रेस ने आगे कहा, “जब मैं बाय कहने के लिए दरवाजे पर आई, तो वह मेरी तरफ झुककर मुझे चूमने की कोशिश करने लगा, मैंने देखा कि वह अपनी पैंट से कुछ बाहर निकाल रहा है और मुझे उसे पीछे धकेलना पड़ा. मैं चौंक गई और उससे पूछा कि वह क्या कर रहा है, और मैं वहां से चली गई.” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि-एक निर्देशक थे जो हिंदी या अंग्रेज़ी नहीं बोल पाते थे, इसलिए उन्होंने एक दोस्त को ट्रांसलेटर के तौर पर इस्तेमाल किया. इस दोस्त के ज़रिए उन्होंने मुझे बताया कि शूटिंग के दौरान मुझे उनके साथ सोना होगा.”
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…