<
Categories: बिज़नेस

अब रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता खत्म! Post Office की इस स्कीम से मिलेगी गारंटीड इनकम

Post Office Senior Citizen Savings Scheme: पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटिजन के लिए एक जबरदस्त स्कीम लेकर आया है, जिससे उन्हें रिटारयमेंट के बाद भी किसे के सामने हाथ नहीं फैलाना होगा. आइए विस्तार से जानें इस स्कीम के बारे में.

Post Office Saving Scheme for Senior Citizen: रिटायरमेंट के बाद स्थिर और सुरक्षित आमदनी की तलाश हर व्यक्ति की सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि नौकरी खत्म होने के बाद भी हर महीने आपकी जेब में तय रकम आती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme – SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह योजना न केवल सरकारी गारंटी के साथ आती है, बल्कि मौजूदा समय में इस पर आकर्षक ब्याज दर भी दी जा रही है.

क्या है सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)?

यह योजना खास तौर पर रिटायर्ड लोगों या वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई है ताकि उन्हें नियमित ब्याज के रूप में स्थिर आय मिलती रहे. इस स्कीम में निवेशक एकमुश्त राशि जमा करते हैं और हर तीन महीने पर ब्याज सीधे उनके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है. सरकार की ओर से जारी ताजा ब्याज दरों के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर 2025 (Q3 FY26) की तिमाही में भी SCSS पर ब्याज दर 8.2% सालाना ही रहेगी. यह दर अन्य सभी सरकारी बचत योजनाओं की तुलना में सबसे अधिक है.

 ब्याज दर और इनकम का हिसाब

अगर कोई निवेशक इस स्कीम में 30 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे सालभर में 2,46,000 रुपये तक ब्याज मिलेगा. हर तीन महीने पर उसे 61,500 रुपये मिलेंगे यानी औसतन हर महीने लगभग 20,500 रुपये की निश्चित आय. इस स्कीम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है और यह पूरी तरह बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रहता है.

निवेश की सीमा और अवधि

  • न्यूनतम निवेश: ₹1,000
  • अधिकतम निवेश: ₹30 लाख
  • अवधि: 5 साल (इसे आगे 3-3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है)

यह योजना न केवल सुरक्षित है बल्कि दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता देने के लिए बेहद उपयोगी है.

 कौन खोल सकता है यह खाता?

  • 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति इस स्कीम में खाता खोल सकते हैं.
  • 55 से 60 वर्ष के वे व्यक्ति जिन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली है, वे भी पात्र हैं.
  • 50 से 60 वर्ष के रक्षा मंत्रालय से रिटायर कर्मचारी भी इस योजना में निवेश कर सकते हैं.

टैक्स बेनिफिट और अतिरिक्त फायदे

इस योजना में निवेश करने पर धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है. साथ ही, ब्याज की राशि पर टैक्स लागू होता है, लेकिन यह हर तिमाही स्थिर इनकम का भरोसा देती है, जो रिटायर्ड लोगों के लिए मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से सुकून देने वाला विकल्प है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST