<

कौन हैं पूर्व जस्टिस Ranjana Prakash Desai? जिन्हें केंद्र ने सौंपी 8th Pay Commission की कमान

8th Pay Commission: मोदी सरकार ने मंगलवार को 8वें वेतन आयोग को हरी झंडी दी है, साथ ही इसकी कमान संभालने के लिए पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई का नाम सामने आया है, ऐसे में आइए जानें उनके बारे में.

Ranjana Prakash Desai leads 8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को औपचारिक मंजूरी दे दी है. यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया. यह वही कदम है जिसका इंतज़ार पिछले कई महीनों से देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को था. आयोग की घोषणा करीब 10 महीने पहले की गई थी, लेकिन अब जाकर इसे आधिकारिक स्वीकृति मिली है.

क्या है आठवां वेतन आयोग और इसका उद्देश्य?

भारत सरकार हर 10 साल में एक वेतन आयोग का गठन करती है ताकि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और भत्तों की समीक्षा की जा सके. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के अनुरूप कर्मचारियों की आय में समुचित सुधार हो. अब आठवां वेतन आयोग इसी दिशा में कार्य करेगा और अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा, जिनके आधार पर वेतन और पेंशन में संशोधन किया जाएगा.

कब से लागू होंगे बदलाव?

सरकार ने आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 18 महीने का समय दिया है. इसका मतलब है कि आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन और पेंशन में संभावित बढ़ोतरी साल 2027 से लागू हो सकती है। हालांकि, आयोग को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा यानी वेतन में बदलाव का प्रभाव इसी तारीख से जोड़ा जाएगा.

कौन हैं आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई?

आठवें वेतन आयोग की कमान सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को सौंपी गई है. उनका जन्म 30 अक्टूबर 1949 को हुआ था. उन्होंने एल्फिंस्टन कॉलेज से 1970 में स्नातक और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से 1973 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की. वे अपने कड़े और निष्पक्ष निर्णयों के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने पहले परिसीमन आयोग (Delimitation Commission) की अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दी हैं. इसके अलावा, उन्हें समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के मसौदे पर बनी समिति की प्रमुख भी बनाया गया था. जस्टिस देसाई ने 2014 में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्ति ली थी और तब से कई संवैधानिक व प्रशासनिक भूमिकाओं में योगदान दे रही हैं. 

आयोग में और कौन-कौन हैं सदस्य?

आठवें वेतन आयोग में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों को शामिल किया गया है.
  • प्रोफेसर पुलक घोष, आईआईएम बेंगलुरु से, एक सदस्य के रूप में जोड़े गए हैं.
  • पंकज जैन, जो वर्तमान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव हैं, उन्हें सदस्य-सचिव नियुक्त किया गया है.
इन विशेषज्ञों की मौजूदगी से उम्मीद की जा रही है कि आयोग एक व्यावहारिक और संतुलित रिपोर्ट तैयार करेगा, जो न केवल कर्मचारियों के हित में होगी, बल्कि राजकोष पर बोझ भी नहीं बढ़ाएगी.

कर्मचारियों के लिए इसका क्या मतलब है?

देशभर में लगभग एक करोड़ से अधिक केंद्रीय वेतनभोगी कर्मचारी और पेंशनधारक इस फैसले से सीधे प्रभावित होंगे. 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद है,  DA (महंगाई भत्ता) और HRA (हाउस रेंट अलाउंस) में भी संशोधन होगा. रिटायरमेंट के बाद पेंशन में सुधार की भी संभावना है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Disha Salian Case: दिशा शालियान केस में फिर गरमाई सियासत, CBI की FIR में उद्धव-आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नाम; जानें कौन-कौन शामिल?

Disha Salian Case: दिशा शालियान मौत मामले में फिर हलचल बढ़ गई है. सीबीआई ने…

Last Updated: September 14, 2026 15:00:28 IST

6 साल का रिश्ता,होटल में दुष्कर्म और फिर धमकी! मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR से मचा हड़कंप

FIR Registered against Mohammed Shami brother Kaif: लखनऊ के अखियाना थाने में दर्ज FIR के…

Last Updated: September 14, 2026 14:59:33 IST

IND vs AFG 2nd T20I: दूसरे मैच से कटेगा संजू सैमसन का पत्ता? वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा ओपनिंग का मौका!

IND vs AFG 2nd T20I: पहले मैच में धमाकेदार जीत के बाद क्या भारतीय टीम…

Last Updated: September 14, 2026 14:53:02 IST

Rajasthan Municipal Election Result: निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 3181 वार्डों में जीत; जानें कांग्रेस कितनी पीछे

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Updates: राजस्थान म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल…

Last Updated: September 14, 2026 15:11:11 IST

Ghaziabad: मारपीट में बदल गया छोटा-सा विवाद! पालतू कुत्ते की वजह से लिफ्ट में दो महिलाओं में हो गई हाथापाई, CCTV में कैद हुई घटना

गाजियाबाद की एक ऊंची इमारत में लिफ्ट में चढ़ते समय पालतू कुत्ते को लेकर दो…

Last Updated: September 14, 2026 14:43:02 IST

पेट में दो बच्चे…अस्पताल में दर-दर भटकी महिला; नहीं मिला इलाज; फिर जो हुआ

Uttarakhand News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 24 साल गर्भवती महिला को इलाज के लिए कई…

Last Updated: September 14, 2026 14:26:45 IST