<
Categories: बिज़नेस

Ray Ban Meta Gen 2 Glasses: Meta के नए Ray-Ban Gen 2 स्मार्ट ग्लासेस हुए लॉन्च, यहां जानिये खूबियां, कीमत और फीचर्स

Ray Ban Meta Gen 2 Glasses: AI और वॉयस कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है. मेटा AI (Meta AI) की मदद से यूजर बोलकर कई काम कर सकते हैं. ऐसे में मैसेज करने का साथ कॉल करना भी बेहद आसान होगा

Ray Ban Meta Gen 2 Glasses: Meta ने एक बार भारतीय मार्केट में यूजर के लिए बड़ा धमाका किया है. भारत में Meta नए Ray Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर दिए हैं. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 39,900 रुपये रखी गई है. बैटरी लाइफ अच्छी है. इसमें 8 घंटे का बैकअप है, जबकि केस से 48 घंटे मिलेंगे. वहीं, ग्लासेस को एक बार चार्ज किया जाएगा तो ये 8 घंटे तक चलेंगे. फास्ट चार्जिंग के तहत सिर्फ 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज हो सकेगी. सबसे अच्छी खूबी यह है कि चार्जिंग केस से कुल 48 घंटे तक बैकअप मिलता है. ये प्रॉडक्ट Ray-Ban India की वेबसाइट और स्टोर्स पर उपलब्ध हैं.

हिंदी में बात करेंगे META AI

फिलहाल मेटा AI सबसे बड़ा अपग्रेड है. अब यह हिंदी में बात करेगा. सिर्फ Hey Meta बोलना होगा, जिसके बाद सारी जानकारी आपको मिलेगी. आप इसे मैसेज  के रूप में पढ़ सकेंगे. मीडिया कंट्रोल भी कर सकते हैं. बिना हाथ लगाए फोटो के साथ-साथ वीडियो लेने की भी सुविधा इसमें दी गई है. इसमें Conversation Focus फीचर भी है, जो शोर भरे माहौल में भी आवाज को साफ-साफ पकड़ लेता है. यूजर्स के पास एक सुविधा होगी, जिसमें वह AI असिस्टेंट की आवाज को बदल सकेंगे. 

मिलेंगे AI-पावर्ड चश्मे भी

मेटा स्मार्ट ग्लास (Ray-Ban Meta Smart Glasses) रे-बैन के साथ मिलकर मेटा द्वारा बनाए गए AI-पावर्ड चश्मे हैं, जो सामान्य दिखने के साथ-साथ फोटो/वीडियो कैप्चर, कॉल/मैसेज करना, लाइव स्ट्रीमिंग और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं देते हैं, खासकर भारत में भी लॉन्च हो चुके हैं और इनमें हिंदी सपोर्ट भी है, जिससे ये हाथ के इशारों और वॉइस कमांड से कंट्रोल किए जा सकते हैं.

खूबियां

AI और वॉयस कंट्रोल

मेटा AI (Meta AI) की मदद से आप बोलकर कई काम कर सकते हैं. इसमें मैसेज भेजना, कॉल करना या जानकारी खोजना शामिल है. 

इन-बिल्ट डिस्प्ले

नए Ray Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेस में एक मिनी-डिस्प्ले होता है. इसमें यूजर सीधे चश्मे में वीडियो देख सकते हैं और जानकारी हासिल कर सकते हैं 

कैमरा और रिकॉर्डिंग

3K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा से तस्वीर लेने की सुविधा है. 

कॉलिंग और मैसेजिंग

Messenger, Instagram और WhatsApp पर कॉल और मैसेज कर सकते हैं.

म्यूजिक और ऑडियो

ओपन-ईयर स्पीकर की सुविधा है, जिसके जरिये यूजर म्यूजिक सुन सकते हैं. यह म्यूजिक यूजर कॉल के दौरान भी सुन सकते हैं.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

श्री श्याम क्लासेस में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन

सूरत (गुजरात), अप्रैल 09: श्री श्याम क्लासेस द्वारा दिनांक 5 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे…

Last Updated: April 9, 2026 10:37:13 IST

इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप

IPL 2026 New Rule: आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान…

Last Updated: April 9, 2026 10:24:08 IST

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026:  चांदी की चमक पड़ी फीकी या बढ़ गए दाम, नोट करें अपने शहरों के ताजा रेट्स

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026: भारत के शहरों में चांदी की चमक थोड़ी फीकी…

Last Updated: April 9, 2026 10:23:58 IST

NG ब्रांड की दमदार वापसी: 29 अप्रैल को सूरत में खुलेगा NG मॉल, 60% मुनाफा जाएगा चैरिटी में

चार साल के अंतराल के बाद उद्यमी सुधीर गोयल का बड़ा ऐलान, ‘NG सेवा ट्रस्ट…

Last Updated: April 9, 2026 10:22:21 IST

Samay Raina: विवाद के बाद सबने फेरा मुंह, आने लगे थे एंग्जायटी अटैक, करोड़ों के नुकसान का दावा

India's Got Latent: मुझे अजनबियों से कई कॉल और मैसेज आ रहे थे. मुझे एहसास…

Last Updated: April 9, 2026 09:30:59 IST