<

IPL से पहले आमने सामने हुए जडेजा-सूर्यवंशी, वैभव ने लगाए धुआंधार शॉट्स, जड्डू हैरान, VIDEO

IPL 2026 Ravindra Jadeja vs Vaibhav Sooryavanshi: रियान पराग की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और यह तेजी से वायरल भी हो रहा है. जिसमें वैभव सूर्यवंशी पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं और रवींद्र जडेजा के खिलाफ शॉट्स लगा रहे हैं.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्रैक्टिस सेशन में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जहां युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अनुभवी गेंदबाज रवींद्र जडेजा (Vaibhav Sooryavanshi vs Ravindra Jadeja) के खिलाफ शानदार शॉट्स लगाए. प्रैक्टिस के दौरान वैभव ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और जडेजा की गेंदों पर अच्छे शॉट्स खेलकर सबको प्रभावित किया. इसका वीडियो खुद रियान पराग की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है और यह तेजी से वायरल भी हो रहा है.
यह देखकर साफ दिखता है कि वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत कर रहे हैं और बड़े खिलाड़ियों का सामना करने के लिए तैयार हो रहे हैं. जडेजा जैसे अनुभवी गेंदबाज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी बात होती है. इससे वैभव का आत्मविश्वास और बढ़ेगा और उन्हें आगे के मैचों में भी फायदा मिलेगा. दोनों वीडियो में बातचीत भी करते नजर आ रहे हैं और वैभव पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं.


 
राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस सेशन में युवा खिलाड़ियों को ऐसे मौके मिलते हैं, जहां वे बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलकर अपने खेल को और बेहतर बना सकते हैं. कुल मिलाकर, वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करता है. बता दें कि वैभव आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. अगर वैभव ऐसे ही बल्लेबाजी आगे भी करते रहे तो वह जल्द ही गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 
 
आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड: रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, काइल जेमिसन, कुलदीप सेन

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST