ATM New Rule: स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है, जहां बैलेंस चेक करने से लेकर पैसे निकालने तक के सेवा शुल्क को बढ़ा दिया है. देखें कितना कटेगा पैसा.
State Bank New rule
ATM New Rule: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने नॉन-SBI ATM ट्रांजैक्शन के चार्ज बढ़ा दिए हैं. यानी आप किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकाल रहे हैं तो इसके सेवा शुल्क को बढ़ा दिया गया है. यह नया नियम पिछले साल दिसंबर महीने से लागू कर दिया गया है. स्टेट बैंक तो छोड़कर दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालने पर फ्री लिमिट के बाद पहले 21 रुपए+GST लगता था और अब यह 23 रुपए+ GST हो गया है.
भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर दूसरे बैंक के एटीएम से मिनी स्टेटमेंट चेक करना, बैंक बैलेंस देखना, जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर अब 11 रुपये + GST हो गया है. पहले यह 10 रुपये + GST था.
सैलरी अकाउंट और कुछ सेविंग्स अकाउंट धारकों के लिए यह स्टेट बैंक का तगड़ा झटका दिया है. पहले नॉन-स्टेट बैंक ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन था. लेकिन अब महीने में केवल 10 ट्रांजैक्शन फ्री है. इसमें कैश निकालना और बैलेंस चेक करना दोनों शामिल हैं.
इस नियम से वह लोखों लोग प्रभावित होंगे जो नॉन-एसबीआई एटीएम ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. छोटे शहरों में इसका प्रभाव ज्यादा पड़ेगा. इसका मुख्य कारण लिमिटेड स्टेट बैंक ATM का होना है.
इससे बचने के लिए स्टेट बैंक के एटीएम का ज्यादा प्रयोग करें. साथ ही अपने एटीएम कार्ड का फ्री लिमिट चेक करते रहें. YONO App, Net Banking, UPI से बैलेंस और कैश ट्रांसफर फ्री में कर सकते हैं, इसका भी इस्तेमाल कर अपना बचत कर सकते हैं.
KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…
Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…
Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…
Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…
Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…
Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…