<
Categories: क्रिकेट

ईडन गार्डन्स में रन से पहले बरसेंगे बादल! KKR-PBKS मैच से पहले IMD का अलर्ट, फैंस की बढ़ी टेंशन

KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. इस मैच के दौरान कोलकाता में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. पिछले साल इन दोनों टीमों के बीच ईडन गार्डन्स में ही मैच खेला जा रहा था, लेकिन बारिश के चलते रद्द हो गया था.

KKR vs PBKS Weather Forecast: आईपीएल के 10वें दिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल करने के लिए उतरेगी. पंजाब की टीम ने अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं, अंजिक्य रहाणे की कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पहली जीत की तलाश में है.

केकेआर को अपने पहले 2 मैचों में हार मिली है. ऐसे में इस मुकाबले में केकेआर की टीम अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है, लेकिन मैच से पहले फैंस की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, इस सोमवार (6 अप्रैल) को कोलकाता में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में पंजाब बनाम कोलकाता के मैच में बाधा आ सकती है. देखिए मौसम रिपोर्ट…

KKR-PBKS मैच पर बारिश का साया

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब बनाम कोलकाता के मैच पर मौसम का असर पड़ सकता है. मैच के दौरान बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे फैंस का मजा किरकिरा हो जाएगा. IMD ने कोलकाता में 5 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक बारिश और तूफान की आशंका जताई है. कोलकाता में दिन के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिसके बाद शाम को बारिश भी हो सकती है. बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है.

ऐसे में अगर बारिश और आंधी तूफान आता है, तो मैच में रुकावट आ जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार, शाम 7 से 8 बजे तक बारिश की संभावना 40 फीसदी है, लेकिन अगले ही घंटे बारिश की संभावना बढ़ जाएगी. हालांकि रात में बारिश होने की कम उम्मीद है. ऐसे में यह मुकाबले को छोटा करना पड़ा सकता है. बता दें कि पिछले साल इसी मैदान (Eden Gardens) पर पंजाब और कोलकाता का मुकाबला कराया जाना था, लेकिन बारिश के चलते उसे रद्द करना पड़ा था.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी दिखाई देता है. दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 21 मैचों में कोलकाता ने जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स ने 13 मैच अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 1 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. आंकड़ों को देखें, तो कोलकाता का पलड़ा भारी है.

कब खेला जाएगा मैच?

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6 अप्रैल (सोमवार) को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस किया जाएगा. ईडन गार्डन्स की पिच पर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST