Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई है. जिससे उनकी चमक बढ़ गई. देश भर के दस बड़े शहरों में सोना किस कीमत पर बिक रहा है यह देखें. पता करें कि पिछले दो लगातार दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में कितनी तेजी आई है और आगे क्या ट्रेंड रहेगा?
Silver Price Rate Today
Gold Rate Today In India: अमेरिकी फेड से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों पर सोने और चांदी की चमक आज लगातार दूसरे दिन बढ़ी है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹10 प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹10 महंगा हो गया है. दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹660 प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹610 बढ़ गई है. अब चांदी की बात करें तो दिल्ली में लगातार दूसरे दिन एक किलोग्राम चांदी महंगी हुई है. एक दिन स्थिर रहने के बाद दो दिनों में एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹3,100 बढ़ गई है.
आइए जानते हैं देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत…

दिल्ली में लगातार दो दिनों में चांदी की कीमतों में ₹3,100 प्रति kg की बढ़ोतरी हुई है. एक दिन चांदी स्थिर रही थी लेकिन उससे पहले लगातार पांच दिनों तक इसमें ₹22,000 प्रति kg की बढ़ोतरी हुई थी. आज 2 दिसंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,88,100 प्रति kg बिक रही है. आज इसकी कीमत में ₹100 प्रति kg की बढ़ोतरी हुई है. दूसरे बड़े शहरों में मुंबई और कोलकाता में चांदी इसी कीमत पर बिक रही है. लेकिन चेन्नई में चांदी की कीमतें ₹1,96,100 प्रति kg हैं, यानी चारों बड़े शहरों में से चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है.
गोल्डमैन सैक्स के सर्वे में शामिल लगभग 70% ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का मानना है कि सोना अपनी बढ़त का ट्रेंड जारी रखेगा और 2026 में नई ऊंचाई पर पहुंचेगा. 1 दिसंबर को सोने में तेज बढ़ोतरी देखी गई. जो अभी लगभग छह हफ्तों में अपने सबसे ऊंचे लेवल पर है. US में इंटरेस्ट रेट में कमी की उम्मीदों से सोने को सपोर्ट मिल रहा है. 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच किए गए एक सर्वे में 900 से ज़्यादा क्लाइंट्स ने सोने की कीमतों को लेकर अपनी उम्मीदें बताईं. करीब 36% क्लाइंट्स का मानना था कि 2026 के आखिर तक सोना $5,000 प्रति औंस को पार कर जाएगा. एक-तिहाई क्लाइंट्स ने कहा कि सोने की कीमत $4,500 से $5,000 प्रति औंस के बीच रहेगी.
जेपी मॉर्गन ने भी सोने के लिए पॉजिटिव आउटलुक बताया है और कहा है कि अगले साल की आखिरी तिमाही में सोना $5,055 प्रति औंस तक पहुंच सकता है. मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि अगले साल के आखिर तक सोने की कीमत करीब $4,400 प्रति औंस होगी. अभी यह करीब ₹4250 है.
Ayodhya Ram Mandir Timing: 1 नवंबर 2026 से रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे शुरू…
Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…