<
Categories: दिल्ली

दिल्ली के गोयल हॉस्पिटल में मरीज के कानों से गोल्ड रिंग चोरी- जांच में बड़ा खुलासा

राजधानी दिल्ली से शर्मनाक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मृतक महिला के शव से अस्पताल स्टाफ गहने चुराता दिखा. घटना 11 नवंबर की है. मगर इस केस में आज FIR दर्ज हुई है. वहीं, अस्पताल का दावा है कि गहने चोरी करने वाली महिला को सस्पेंड कर दिया है.

Delhi: दिल्ली के कृष्णा नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई. लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब उसके शरीर से गहने चोरी हो गए. यह घटना हॉस्पिटल के अंदर हुई, और घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. यह घटना 11 नवंबर की है. 12 नवंबर को महिला के परिवार ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि पुलिस ने आज केस दर्ज किया है.

अस्पताल के एमएस विपिन रस्तोगी ने बताया कि मरीज से ज्वलेरी चोरी की घटना 11 नवंबर की है. अस्पताल में आउट सोर्स स्टाफ ने मरीज विनय गुप्ता के कानों की रिंग एमएस विपिन रस्तोगी निकाली थी. उसी दिन शिकायत मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा एक्शन लिया गया और ज्वेलरी रिकवर कर विनय गुप्ता के बेटे नवीन गुप्ता को लौटा दी गई है. इतना ही नहीं आरोपी स्टाफकर्मी को अस्पताल से टर्मिनेट कर दिया गया है.

एमएस विपिन रस्तोगी ने क्या कहा?

एमएस विपिन रस्तोगी ने आगे बताया कि आरोपी पर लीगल एक्शन में मदद के उद्देश्य से ही पीड़ित नवीन गुप्ता को अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना का सीसीटीवी फुटेज दिया गया मगर आगे यह वीडियो राजनीतिक स्वार्थ रखने वाले कुछ लोगों के हाथ लग गया है. जिसे घटना के काफी दिनों बाद इसे अलग ही रंग देकर अस्पताल और विधायक डॉ. अनिल गोयल की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल किया है. उनके आरोपों में कोई सच्चाई नही है.

क्या है पूरा मामला?

एमएस विपिन रस्तोगी ने बताया कि एक मरीज विनय गुप्ता को गत 11 नवंबर को कृष्णा नगर स्थित गोयल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत काफी नाजुक थी. कुछ समय बाद ही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. अस्पताल में एक आउट सोर्स स्टाफ ने मरीज के कानों की रिंग निकाल ली थी. परिजनों को पता चला तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटरनल कमेटी गठित की गई और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद आरोपी को कमेटी के सामने पेश किया गया. उससे सारी ज्वेलरी बरामद कर गत 13 नवंबर को ही विनय गुप्ता के बेटे को सौंप दी गई. इसके अलावा आरोपी को अस्पताल से बर्खास्त कर दिया गया है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST