<
Categories: बिज़नेस

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में फिर आया बदलाव, जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today 17 October 2026: आज चांदी की कीमतों पर निवेशकों और ग्राहकों की नजर बनी हुई है. अगर आप चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या बाजार में चांदी के ताजा भाव जानना चाहते हैं, तो अपने शहर का सिल्वर रेट जरूर चेक करें.

Silver Price Today 17 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का भाव जानना आपके लिए जरूरी है. शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण अब निवेशकों की नजर अगले कारोबारी सत्र पर टिकी हुई है.

आज चांदी का दाम

पिछले कारोबारी सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली. चांदी का वायदा भाव 0.36% यानी 758 रुपये बढ़कर 2,11,418 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,10,660 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. वहीं, बुलियन बाजार के मुताबिक चांदी का भाव बढ़कर 2,11,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत 57.14 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो चांदी का दाम
दिल्ली ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
मुंबई ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
कोलकाता ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
चेन्नई ₹2,400 ₹24,000 ₹2,40,000
पटना ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
लखनऊ ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
मेरठ ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
अयोध्या ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
कानपुर ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. वहीं, चांदी का भाव भी 2.15 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा. हालांकि, पूरे सप्ताह चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस दौरान चांदी करीब 13,500 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई, यानी इसकी कीमत में लगभग 6% की गिरावट दर्ज की गई. दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत में करीब 1% की तेजी आई और यह 57.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

क्या आगे बढ़ेंगे चांदी के दाम?

चांदी की कीमतों में आगे तेजी आएगी या गिरावट होगी, यह अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की मांग पर निर्भर करेगा. बाजार खुलने के बाद कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. अगर आप चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें. ध्यान रखें कि अलग-अलग शहरों में टैक्स, स्थानीय मांग और अन्य खर्चों के कारण कीमतों में अंतर हो सकता है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

गुजरात की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत; 3 घायल

Gujarat Pharma Company Blast: गुजरात भरूच जिले के सायखा औद्योगिक क्षेत्र में एक फार्मा कंपनी…

Last Updated: October 17, 2026 10:48:05 IST

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी मिनी बस; 8 यात्रियों की मौत, कई घायल

Kota Bus Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा…

Last Updated: October 17, 2026 10:26:19 IST

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल! 1.48 लाख के पार पहुंचा भाव, खरीदने से पहले जानें आज का रेट

Gold Price Today 17 October 2026: आज सोना खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा…

Last Updated: October 17, 2026 10:11:00 IST